Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत में ईवी की बिक्री में 162 प्रतिशत का इजाफा: गडकरी

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि इस साल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी )की बिक्री में 162 प्रतिशत की तेजी देखी गयी है। केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान एक प्रश्न का उतर देते हुये सदन को बताया कि वार्षिक आधार पर ईवी की बिक्री में तेजी आयी है। उन्होंने बताया कि श्रेणी आधार पर दोपहिया ईवी की बिक्री में 423 प्रतिशत, तिपहिया ईवी में 75 प्रतिशत और चारपहिया ईवी में 238 प्रतिशत की तेजी आयी है। बसों की बिक्री में 1,250 प्रतिशत की तेजी आयी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस साल 13 मार्च तक देश में 10,95,746 ईवी पंजीकृत हैं और 1,742 चार्जिग स्टेशन संचालित हैं।

गडकरी ने बताया कि करीब 85 प्रतिशत लिथियम आयन बैट्री देश में बनायी जा रही है। इसके लिये मानक तय किये गये हैं और अगर कोई निर्माता तय मानक के अनुसार, निर्माण नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि ईवी की चार्जिग के लिये सरकार स्वच्छ ऊर्जा इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। सरकार की नीति सभी नये शोधों को महत्व देने की है ताकि ग्राहकों के लिये अधिक किफायती नये स्टार्टअप को अवसर मिल सके। गडकरी ने बताया कि एनएचएआई प्रत्येक 40 किलोमीटर पर चार्जिग स्टेशन विकसित कर रही है और इसके लिये पवन और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD