Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भेंट की

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Ashwini Vaishnav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/नई दिल्ली , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की।उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत शिमला मुख्य शहर में यातायात के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई योजना से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी पहलुओं का अध्ययन करने के पश्चात रेलवे स्टेशन से विक्ट्री टनल तक कार्ट रोड को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की है, क्योंकि इस सड़क से मुख्य शहर तक पहुंचा जाता है। उन्होंने कहा कि जुब्बडहट्टी हवाई अड्डा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस), आरट्रैक मुख्यालय, केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यालय, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, विधानसभा, विभिन्न निदेशालय, शैक्षणिक संस्थान और होटल सहित ब्रिटिश काल के दौरान निर्मित कई विरासत इमारतें शहर में स्थित हैं। 

उन्होंने कहा कि शहर में नियमित टैफिक जाम एक बड़ी समस्या है, जिसके फलस्वरूप रेलवे स्टेशन के निर्गम स्थान से विक्ट्री टनल के मध्य यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भी दो छोटे वाहन इस मार्ग से आसानी से नहीं गुजर सकते।सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये व्यय कर इस सड़क मार्ग पर यातायात के सुचारू संचालन के लिए लगभग 53 स्थानों पर सुधार कार्य किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से विक्टरी टनल के भाग पर सुधार कार्य नहीं किया गया है, इसके लिए रेलवे मंत्रालय के अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। उन्होंने इसकी शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया और कहा कि यदि मंत्रालय स्वयं इस भाग का सुधार कार्य करना चाहता है तो प्रदेश सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है। प्रदेश सरकार इस कार्य में उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विधानसभा के सामने 230 मीटर फ्लाई ओवर के बारे में भी चर्चा की।केन्द्रीय मंत्री ने उनकी सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और मंत्रालय द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Ashwini Vaishnav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD