Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अफसर दिमाग से यह बात निकाल दें कि सरकारी स्कूल के बच्चे गंदगी में पढ़ लेंगे: मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के स्कूलों से जुड़े सरकारी अफसर दिमाग से ये सोच निकाल दे की सरकारी स्कूलों पढ़ने वाले बच्चे एक गंदगी में भी पढ़ाई कर लेंगे। यदि सरकारी स्कूल साफ-सुथरे नहीं हुए और यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों को गंदगी के बीच पढ़ाई करनी पड़ी तो इसकी सख्त सजा संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। मंगलवार को सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह बात कही। मंगलवार को सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर रहे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को एक स्कूल में साफ सफाई में खामी दिखाई पड़ी। स्कूल में गंदगी देखकर उन्होंने स्कूल के स्टेट मैनेजर को इसके लिए कड़ी फटकार लगाई। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने एस्टेट मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल का कोना-कोना साफ होना चाहिए और एस्टेट मैनेजर दिमाग से ये सोच निकाल दें की सरकारी स्कूल के बच्चे है तो गंदगी में पढ़ लेंगे, अगर स्कूल में सफाई नहीं हुई तो संबंधित लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली के शिक्षा मंत्री का सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण जारी है।

 इससे पहले वह सोमवार को भी दिल्ली के स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने आरएसकेवी डी-ब्लाक जहांगीरपुरी का औचक निरीक्षण किया व स्कूल में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों जैसे ईएमसी, हैप्पीनेस करिकुलम, देशभक्ति करिकुलम, रीडिंग कैंपेन आदि के प्रगति की जांच की और बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा की। सिसोदिया ने स्कूल में सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर सख्त एतराज जताया। इस दौरान सिसोदिया ने 11वीं क्लास में छात्राओं से ईएमसी क्लासेज के फायदे के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि ईएमसी व बिजनेस ब्लास्टर्स ने हमें ये सोच दी है कि नौकरी के पीछे नहीं भागना है बल्कि नौकरी देने वाला बनना है साथ ही ईएमसी ने हमें जोखिम उठाते हुए कुछ नया करने-सीखने की प्रेरणा दी है। सिसोदिया ने स्कूल में 7वीं क्लास में चल रहे रीडिंग कैंपेन का भी निरीक्षण किया जहां बच्चे रोल-प्ले के माध्यम से लैंग्वेज सीख रहे थे। बच्चों ने हैप्पीनेस करिकुलम व माइंडफुलनेस पर उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए सवालों का जबाव देते हुए कहा कि रोजाना पहले ही पीरियड में माइंडफुलनेस करने से मन शांत हो जाता है व दिन भर पढ़ाई व दूसरी एक्टिविटीज में मन लगा रहता है। कुछ बच्चों ने बताया कि वो स्कूल के अलावा अवकाश वाले दिन घर पर माइंडफुलनेस का अभ्यास करते है। साथ ही बच्चों ने बताया कि देशभक्ति करिकुलम के माध्यम से हम सीख रहे है कि हमारे हर छोटे-बड़े एक्शन से किसी न किसी तरह हमारा देश प्रभावित होता है।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD