Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इजरायल: लोगों को मारने वाले 2 बंदूकधारियों को पुलिस ने किया ढेर

Crime News, Crime News World, Palestinian Protesters Clash, Israeli Soldiers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यरुशलम , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

इजरायल में दो बंदूकधारियों को मार गिराया गया, जिन्होंने मरने से पहले दो नागरिकों की हत्या की थी और अन्य 6 को घायल कर दिया। ये जानकारी स्थानीय मीडिया ने इजरायल पुलिस के हवाले से दी। पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने प्रेस को बताया कि दो बंदूकधारियों ने रविवार शाम को हदेरा में एक बस स्टॉप पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें घटनास्थल के पास एक रेस्तरां में गोली मार दी। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी न्यूज ने बताया कि दो बंदूकधारियों की पहचान हदरा शहर से लगभग 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित एक अरब शहर उम्म अल-फहम के निवासियों के रूप में की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की एमडीए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा ने एक बयान में पुष्टि की कि दो इजरायली, एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इजरायल की सेना ने एक बयान में घोषणा की है कि वह 4 अतिरिक्त बटालियनों के साथ कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अपनी सेना को बढ़ा रही है। यह हमला तब हुआ जब संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को और मिस्र के विदेश मंत्री क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ एक सम्मेलन में दक्षिणी इजरायल में इक्ठ्ठे हुए। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी दौरे पर आए मंत्रियों ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Palestinian Protesters Clash , Israeli Soldiers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD