Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने छियाल में आयुर्वेदिक औषधालय का किया शुभारंभ

प्राथमिक पाठशाला छियाल से पलोगी तक 5 लाख की लागत से निर्मित सड़क का भी किया लोकार्पण

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के नेटवर्क को और सुदृृढ़ कर स्वास्थ्य का हब बनाया जाएगा। वह आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नसोगी के गांव छियाल में आयुर्वेदिक डिसपैंसरी का शुभारंभ करने तथा इसी गांव में प्राथमिक पाठशाला ग्राउंड से पलोगी तक विधायक क्षेत्र निधि विकास योजना  के तहत 5 लाख रूपए की लागत निर्मित लगभग 1 किलोमीटर सड़क का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि गांव में आयुर्वेदिक औषधालय के खुलने से छियाल गांव के लोगों की लंबे अर्से से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब छियाल गांव के साथ, शिमशा, सियाल, शलीण तथा अन्य आस-पास के गांवों कें लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाए मुहैया होंगी। उन्होंने कहा कि गांव छियाल में शीघ्र ही एक बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल बनाया जाएगा जिसमें पंचकर्मा, योगा तथा अन्य आयुर्वेदा से सम्बंधित आयुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को छियाल गांव के आस-पास लगभग 2 बीघा भूमि की तलाश करने को कहा गया।शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत 6 नए पटवार सर्कल खोले गए हैं जिनमें से दो पटवार सर्कल कनियाल तथा छनियाल में खोले गए हैं। इससे लोगों को अपने जमीन से जुड़े विभिन्न कार्यों को घर के नजदीक निपटाने की सुविधा मिलेगी। अब उन्हें मनाली नहीं जाना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत नसोगी ग्राम पंचायत में हर घर को नल से जोड़ा जा रहा है तथा योजना के तहत अभी तक 900 से अधिक घरों में नलों के कुनैक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।सड़कों का उल्लेख करते हुए श्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि रांगड़ी-कनियाला सड़क पर 3 करोड़ रूपए व्यय किया गया है तथा आगे के क्षेत्र को भी इससे जोड़ा जाएगा। बलसारी तथा नसोगी सड़क पर 90 लाख रूपए व्यय किया गया है। मनाली कनियाला सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत डाला गया है तथा 7 करोड़ रूपए की नई डीपीआर बनाकर स्वीकृति हेतु भेजी गई है। इसी प्रकार शलीण -भलसारी सड़क पर भी 3 करोड़ 95 लाख रूपए व्यय किया गया है।उन्होंने कहा कि छियाल में बिजली का 11 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है तथा पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता को 25 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए किया गया। क्षेत्र में नई एचटी तथा एलटी लाईनों को बिछाया जा रहा है तथा अधिकतर ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया गया है ताकि लोगों को बिजली की निर्वाध  सुविधा प्राप्त हो। इससे कम वोल्टेज समस्या का स्थाई समाधान भी हो जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से भी मनाली क्षेत्र को विकाित किया जाएगा। 390 करोड़ रूपए व्यय कर राईट बैंक में मनाली से क्लाथ तथा लैफट बैंक में बाहंग से खखनाल तक के क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया को ष्शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं, उन्हें अच्छी शिक्षा व संस्कार दें ताकि वे आगे चलकर जीवन में नई ऊंचाईयों को हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक पाठशाला छियाल को आने वाले समय में मिडल बनाया जाएगा। उन्होंने छियाल गांव में पार्किंग की सुविधा के लिए 10 लाख रूपए देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त अमरनाथ के घर से मंदिर तक सड़क के निर्माण, शंख नारायण देवता ग्राउंड में पेबर बिछाने  के लिए  4 लाख 50 हजार तथा छियाल में एक  मनोरंजन केन्द्र (रिक्रीयेशन केन्द्र)  के निर्माण के लिए  9 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने भी नसोगी पंचायत में हुए विकास कार्यां का शिक्षा मंत्री को श्रेय दिया तथा कहा कि आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों को आयुषमान योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, वृद्धावस्था पैंशन योजना, हिमकेयर योजना, बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री शगुन योजना सहित अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान दिले राम तथा बीडीसी सदस्य सुषमा देवी ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ मांगे रखीं तथा छियाल में सड़क तथा आयुर्वेदिक औषधालय की सुविधा प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान तीर्थ राम, जिला कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष जय चंद ठाकुर, होटलियर्स एसोसियेशन के प्रधान मुकेश कुमार ठाकुर, उप प्रधान रोशन ठाकुर, नग्गर खंड फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, वशिष्ठ पंचायत के उप प्रधान दिनेश नेगी, भाजपा आईटी सैल के सह संयोजक गौरव ठाकुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 श्रेष्ठा ठाकुर, छियाल महिला मंडल प्रधान अन्नुवाला, युवक मंडल प्रधान रौनी नेगी, समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD