Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

'मारियुपोल में ड्रामा थिएटर बम विस्फोट में 300 लोगों की मौत'

Crime News World, London, 300 People Killed, Drama Theatre, Mariupol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

यूक्रेन के मारियुपोल शहर में 16 मार्च को ड्रामा थिएटर में हुए बम विस्फोट में कम से कम 300 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मारियुपोल शहर को रूसी सैनिकों ने घेर रखा है, जहां से धमाकों की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लगभग 1,300 लोग इमारत में शरण लिए हुए थे और हमले के तुरंत बाद केवल 150 बचे लोग मलबे से बाहर निकल पाए थे। सूत्रों ने कहा कि थिएटर में मौजूद अधिकांश लोग स्टेच के नीचे गोलाबारी से छिपे हुए थे और यह मलबा उनके बाहर निकलने में बाधा बन रहा था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मारियुपोल में कोई आपातकालीन सेवा नहीं चल रही है और थिएटर के पास भीषण लड़ाई और गोलाबारी ने बचाव के प्रयासों को रोक दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन पर सफेद रंग से 'चिल्ड्रन' शब्द रंगे जाने के बावजूद थिएटर पर हवाई बमबारी की गई। शुक्रवार सुबह एक बयान में, नगर परिषद के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे त्रासदी से मरने वालों की एक नई संख्या साझा करने में सक्षम हैं। बयान में कहा गया है, "दुर्भाग्य से, हम इस दिन की शुरुआत बुरी खबर से कर रहे हैं।

 प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी से प्रतीत होता है कि एक रूसी विमान द्वारा बमबारी के परिणामस्वरूप मारियुपोल के ड्रामा थिएटर में लगभग 300 लोग मारे गए। आखरी तक मैं इस भयावहता पर विश्वास नहीं करना चाहता। अंत तक, मैं विश्वास करना चाहता हूं कि हर कोई भागने में कामयाब रहा, लेकिन जो लोग इस 'आतंकी हरकत' के वक्त इमारत के अंदर थे, उनके शब्द कुछ और ही बयां कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "मारियुपोल के बीचों-बीच स्थित ड्रामा थिएटर हमेशा से शहर की पहचान रहा है। बैठकों का स्थान, तिथियां, संदर्भ का एक बिंदु आनी ए प्वाइंट ऑफ रेफरेंस। 'आप कहां हैं? मैं ड्रामा पर हूं'। हमने कितनी बार सुना या कहा है कि ड्रामा पर हैं।"प्रवक्ता ने कहा, "अब कोई ड्रामा नहीं है। इसके स्थान पर, मारियुपोल निवासियों के लिए दर्द का एक नया बिंदु दिखाई दिया, खंडहर.. जो सैकड़ों निर्दोष लोगों के लिए अंतिम पनाहगाह बन गए।"

 

Tags: Crime News World , London , 300 People Killed , Drama Theatre , Mariupol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD