Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर हमला, 5 की मौत

Crime News, Crime News World, Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:23 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाया गया।  वाहन पर हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। प्रमुख मीडिया हाउस डॉन के अनुसार मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के करक के गुरगुरी इलाके में एक पुलिस मोबाइल पर ये हमला हुआ। जिला पुलिस प्रवक्ता शौकत खान ने घटना और हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी मारे गए कर्मी कांस्टेबल थे।

खान ने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल शाहिद इकबाल, समीउल्लाह, आरिफ, सफदर और मोहम्मद अबरार के रूप में हुई है। वाहन का चालक भी इनमें शामिल है। हम न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आतंकवादियों ने अचानक हमला किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

हमले के बाद, पुलिस बलों की एक बड़ी टुकड़ी ने तुरंत इलाके को घेर लिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की है। वहीं, डॉन के अनुसार, घटना की सही जानकारी तुरंत सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस प्रवक्ता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वाहन बुरी तरह जला हुआ देखा जा सकता है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की और जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल समय में उन्हें सरकार के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया। यह प्रांत में पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की श्रृंखला में नवीनतम घटना है। 

पिछले हफ्ते, केपी के इसी इलाके, यानी लक्की मरवत, में एक गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी और उनके भाई की मौत हो गई थी। जबकि इस महीने की शुरुआत में, लक्की मरवत में एक पुलिस मोबाइल को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी मारा गया था, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। नवंबर में, हांगू में एक चेकपोस्ट पर आतंकवादी हमले का जवाब देते समय भी तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD