Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश के कुल 31 नेता सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi, 31 leaders, Joined
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने कि घोषणा के बाद से ही लगातार दूसरी पार्टी के नेताओं का जुड़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हिमाचल प्रदेश के 31 चेहरों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हिमाचल प्रदेश के स्टेट इंचार्ज व दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मौजूद रहे। साथ ही 6 तारीख को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल के मंडी जिले में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, पूरे देश में लोग पुरानी और भ्रष्टाचार की राजनीति से तंग आ चुके हैं। लोगों को अब नए विकल्प की तालश है, नई पार्टी कि तलाश है जो इस देश को बेहतर भविष्य दे सके। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी है, ईमानदार लोगों की पार्टी है। उन्होने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं, इसके लिए बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अब ये आपकी भी जिम्मेदारी है कि हिमाचल प्रदेश में जीतने भी लोग, जो ईमानदार राजनीति का हिस्सा बनना चाहते हैं और बदलाव कि इस राजनीति से जुड़ना चाहते हैं, उनको पार्टी में शामिल करें ताकि हम एक बेहतर संगठन बनाएं और चुनाव जीतकर एक बेहतर सरकार जनता को दें। 

इसके अलावा सत्येंद्र जैन ने सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि, पार्टी में शामिल हुए यह सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। शामिल हुए सभी लोग पढ़े-लिखे और ईमानदार हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हे जिला पंचायत इलेक्शन में 12 हजार से भी ज्यादा वोट मिले हैं, जो की दूसरी पार्टियों को मिले वोट के मुकाबले 5 गुने से भी ज्यादा हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तकरीबन 15-18 हजार वोट पाने वाला व्यक्ति एमएलए बन जाता है, इसीलिए आज पार्टी में शामिल हुए लोग सिर्फ 31 नहीं बल्कि 31 लाख जनता का प्रतिनिधित्व है। ये सभी लोग जो पार्टी में शामिल हुए हैं वो सब हिमाचल प्रदेश का विकास देखना चाहते हैं। पार्टी में जुड़ने वाले नेताओं में ग्रामीण कामगार व मनरेगा कार्यकर्ता संगठन के अध्यक्ष संत राम, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद मेंबर मुनीश शर्मा, काँग्रेस पार्टी के जिला परिषद मेंबर एवं पूर्व पंचायत प्रधान निर्मल पांडे, लाहौल स्पीति एकता मंच के चेयरमैन सुदर्शन जसपा और हिमाचल नीति अभियान के स्टेट सेक्रेटरी रह चुके संदीप मिनहंस। इसके अलावा अहम चेहरों में मंडी जिला के कांग्रेस कमेटी महासचिव कुलदीप शर्मा, हमीदपुर लोकसभा से वन अधिकार एवं ग्रामीण विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल दीप और धर्मपुर विधान सभा में 2 बार जीत कर आने वाले पंचायत प्रधान सुरेन्द्र बंधु भी शामिल हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , 31 leaders , Joined

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD