Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरस मेले जैसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक : राकेश पठानिया

Rakesh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Mar 2022

Last updated on: Mar 24, 2022, 00:00 IST

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि सरस मेले जैसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सरस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को बिना किसी बिचौलियों के अपने उत्पादों को सीधे खरीददारों को बेचने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सामान गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय बाजार के स्तर का है और हिमाचल सरकार समूहों को और प्रोत्साहित करने एवं सहायता में कोई कमी नहीं रखेगी। वन मंत्री राकेश पठानिया आज वीरवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में 10 दिनों तक चलने वाले राष्ट्र स्तरीय सरस मेले में पधारने के उपरांत बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता होने के कारण समाज में इनकी मांग बढ़ रही है और इससे स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि इन मेलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को विपणन की भी बेहतर सुविधा मिल रही है।

वन मंत्री ने बढ़ाया हौंसला

राकेश पठानिया ने मेले में लगाए गए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर वहां रखे उत्पादों के बारे में जाना और सदस्यों की हौंसलाअफजाई की। मेले में नौ राज्यों के स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं। मेले में उत्पादों की प्रर्दशनी एवं बिक्री के 92 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, सजावटी सामान, मसाले सहित अन्य विभिन्न उत्पाद एवं सामग्री रखी गई है। मेले में लोग खरीददारी करके इन स्वयं समूहों के सदस्यों की आर्थिकी में सहयोग कर रहे हैं।पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के बिना राज्य के विकास के बारे में सोचना संभव नहीं है। इसीलिए राज्य सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के वंचित तबकों के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर अनेक विकास कार्यक्रम एवं योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ लक्षित समूहों तक समयबद्ध सुनिश्चित बनाने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

इसके उपरांत वन मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी का दौरा किया तथा वहां स्थापित किये गये डिजीटल मल्टी मीडिया साधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आम लोगों, विशेषकर युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि डिजीटल प्रदर्शनी में भारत के स्वतन्त्रता संग्राम तथा विकास के 75 वर्षों के साथ-साथ हिमाचल के स्वतन्त्रता सेनानियों सहित हिमाचल के विकास को चार चांद लगाने वाली योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों ने भी जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था की प्रशंसा की और धर्मशालावासियों के प्यार भरे आथित्य के लिए उनका आभार जताया।इस अवसर पर धर्मशाला क विधायक विशाल नैहरिया, मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल, जिला वन अधिकारी डॉ.संजीव शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, मीडिया कॉर्डिनेटर विश्व चक्षु, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD