Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

मध्य प्रदेश : सोनिया गांधी और अरुण यादव की मुलाकात के बाद कांग्रेस में हलचल

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भोपाल , 24 Mar 2022

Last updated on: Mar 24, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव की पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात क्या हुई पार्टी के अंदर ही हलचल मच गई है। राज्य के तमाम बड़े नेता इस खोज-खबर में लग गए हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के अंदर खाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और यह बात गाहे-बगाहे सामने भी आ जाती है। पार्टी में ओबीसी का बड़ा चेहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव हैं। जब वे पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हुआ करते थे तो उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, इस बात से हर कोई वाकिफ है। यादव की मेहनत का लाभ पार्टी को वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी मिला। 

ज्ञात हो कि राज्य में अरुण यादव के बाद कमल नाथ को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी, जिन्हेाने यादव के जमीनी स्तर पर किए गए काम को बेहतर आकार दिया और जब वर्ष 2018 का चुनाव कमल नाथ की अगुवाई मंे लड़ा गया तो कांग्रेस केा सत्ता तक पहुॅचने में मदद मिली। यहां बता दें कि यादव की गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में रही है और लगता है कि उसी की कीमत उन्हें अदा करनी पड़ रही है। पिछले कुछ समय से यादव को राज्य की सियासत में साइड लाइन कर दिया गया हैं और उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी नहीं सौंपी गई है। इसे भी पार्टी के अंदर खाने चलने वाली खींचतान का नतीजा माना जाता रहा है। सूत्रों की माने तो यादव काफी समय से सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी से भी मुलाकात करने की कोशिशों में लगे थे और उसी के तहत बीते दिनों यादव की दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट बातचीत चली, जिसमें राज्य की पार्टी की स्थिति के अलावा आगामी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

यादव और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद से ही पार्टी के कई नेताओं में यह जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है कि आखिर दोनों के बीच बातचीत किस विषय पर हुई। सूत्रों की माने तो यादव की सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के बाद दिल्ली में मौजूद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें रात्रि भोज पर भी आमंत्रित किया, मगर यादव तब तक भोपाल के लिए निकल चुके थे। लिहाजा दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई। सियासी तौर पर लोग मानते हैं कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर ही यादव को एक तरफ जहां बड़े नेता घेरने की कोशिश करेंगे तो वही जमीनी स्तर का कार्यकर्ता यादव के करीब आने की कोशिश करेगा। कुल मिलाकर राज्य की सियासत में आने वाले दिनों में समीकरण भी बदलते नजर आ सकते हैं।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD