Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयर इंडिया की दुर्दशा के लिए यूपीए सरकार है जिम्मेदार : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2022

Last updated on: Mar 23, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर इंडिया के विनिवेश के सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा है कि देश के नवरत्नों में शामिल एयर इंडिया की दुर्दशा के लिए यूपीए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान 111 एयरक्राफ्ट की खरीद एवं एयर इंडिया और इंडियन एयरलाइन्स के विलय के बाद से ही एयर इंडिया की हालत खस्ता होती चली गई। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की लोक सभा में मौजूदगी के दौरान सिंधिया ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान लिए गए गलत फैसलों की वजह से एयर इंडिया की आर्थिक हालत लगातार खराब होती चली गई, घाटा बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा कि जो एयर इंडिया 2005-06 में 14-15 करोड़ के मुनाफे में थी, उसे अगले 14 वर्षों में 85 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ गया। सोनिया गांधी के विरोध और कांग्रेस सांसदों के हंगामे के बीच पलटवार करते हुए सिंधिया ने कहा कि, मैं तो इस बारे में चुप था, कुछ बोलना नहीं चाहता था, लेकिन आपने ही मेरा मुंह खुलवाया है तो अब सच सुनने की क्षमता रखिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस घाटे को बंद करने और इस राशि का इस्तेमाल उज्‍जवला और मुफ्त राशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं में करने का फैसला किया और इसलिए एयर इंडिया को टाटा को दिया गया। विनिवेश को लेकर भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने कहा कि जो लोग विनिवेश का आरोप लगा कर हमारी आलोचना कर रहे हैं उन्हें अपनी सरकारों का रिकार्ड भी देखना चाहिए। सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि 1991- 93 के बीच तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 3 हजार करोड़ रुपये का विनिवेश का कार्यक्रम चलाया था जो भारत सरकार के नवरत्न , इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, गेल, एचपीसीएल और अन्य कई महत्वपूर्ण कंपनियों के लिए था। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार के पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2004 से 2009 के दौरान साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये का विनिवेश कार्यक्रम चलाया गया था जो हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण कंपनियों के लिए था। 

उन्होंने कहा कि 2009 से 2014 के दौरान एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये का विनिवेश कार्यक्रम चलाया गया। केंद्रीय बजट - वर्ष 2022-23 के लिए नागर विमानन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए सिंधिया ने यह भी बताया कि टाटा के साथ एयर इंडिया को लेकर किए गए समझौते के मुताबिक टाटा एक वर्ष तक किसी भी कर्मचारी को निकाल नहीं सकता है और अगर वो एक एक वर्ष के बाद किसी को निकालना चाहता है तो वो भी सिर्फ वीआरएस योजना के जरिए ही किया जा सकता है। उन्होने कहा कि सरकार सीजीएचएस और एनएचए के आधार पर एयर इंडिया कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 8 घंटे और 10 मिनट की चर्चा के बाद लोक सभा ने ध्वनिमत से केंद्रीय बजट - वर्ष 2022-23 के लिए नागर विमानन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों को पारित कर दिया।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD