Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नालागढ़ हेरिटेज पार्क में शहीद स्मारक का लोकार्पण किया

शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh,Dr. Rajiv Saizal,Nalagarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालागढ़ , 23 Mar 2022

Last updated on: Mar 23, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में शहीदी दिवस के अवसर पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी द्वारा जनसहयोग से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया। नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित इस हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर नालागढ़ उपमण्डल के 08 शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश उन वीर सेनानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत ने जन-जन के मन में क्रान्ति और साहस की ऐसी अलख जगाई कि आज देश की स्वतन्त्रता के उपरान्त भी यह विभूतियां युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इन तीन क्रान्तिकारियों की स्मृति में हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने जन-जन का आह्वान किया कि इन महान क्रान्तिकारियों के आदर्शों को जीवन में उतारें। यही सभी क्रान्तिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वतन्त्रता संग्राम में हिमाचल के वीरों का भी अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें और कर्तव्य निष्ठा के मार्ग का सदैव अनुसरण करें।मुख्यमंत्री ने तदोपरान्त हेरिटेज पार्क का निरीक्षण किया और इसके रखरखाव के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने अवसर पर वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रामसरण के, वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद प्रदीप सिंह के, वर्ष 2002 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जसविन्द्र सिंह के, वर्ष 2003 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सुरेन्द्र सिंह तथा शहीद रामरत्न के, वर्ष 2019 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद शिव सिंह तथा शहीद गुरमेल सिंह एवं वर्ष 1976 के ऑपरेशन पराक्रम में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद रघुबीर सिंह के परिजनों को सम्मानित किया।

उन्होंने हेरिटेज पार्क के निर्माण में योगदान के लिए एलीन एप्लाइन्सिस के संयंत्र प्रमुख जे.एस. कांग तथा टोरेंट फार्मा बद्दी के संयंत्र प्रमुख सोमेन मेहती को भी सम्मानित किया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र राणा, नालागढ़ के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, जिला भाजपा सोलन के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मण्डल नालागढ़ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ऋचा वर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं शहीदों के परिजन इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Rajiv Saizal , Nalagarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD