Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को शहीदों से लेनी चाहिए प्रेरणा : राकेश पठानिया

Rakesh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 Mar 2022

Last updated on: Mar 23, 2022, 00:00 IST

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हमारे पास शहीदो का एक समृद्ध इतिहास है, जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दिया। युवाओं को शहीदों से सम्बन्धित पुस्तकों को पढ़ना चाहिए ताकि वे उनके जीवन से प्रेरित हो सकें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें।वन मंत्री राकेश पठानिया आज धर्मशाला के शहीद स्मारक में सरदार भगत सिंह बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन एक बहुत बड़ा दिवस है जो हमें यह याद दिलाता है कि किस तरीके से इन शहीदों ने कुर्बानी देकर हमें एक आजाद देश का नागरिक बनाया है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को उनके शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश की स्वतन्त्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमें देश के सर्वांगीण विकास को पूरा सहयोग करने के लिए प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।

इस दौरान वन मंत्री ने शहीद स्मारक का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शहीद स्मारक में छोटी झील के निर्माण तथा उसके उचित रखरखाव तथा सौन्दर्यकरण के लिए वन विभाग की तरफ से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान वन मंत्री ने हिमाचल प्रदेश वार मेमोरियल डेवलपमेंट सोसायटी, धर्मशाला के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया और उनसे विचार सांझा किये। कर्नल केकेएस डढ़वाल ने वन मंत्री को सोसायटी की गतिविधियों से अवगत करवाया और शहीद स्मारक तथा युद्ध संग्रहालय की जानकारी दी।इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, उपायुक्त डॉ.निुपण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीएम रोहित राठौर, मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल, एसी डॉ.मदन कुमार, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, एएसपी पुनीत रघु, जिला वन अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, कर्नल केकेएस डढ़वाल, कर्नल गणेश, लेफिटनेंट कर्नल एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक लीग वाय एस राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD