Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बीरभूम हिंसा को लेकर भाजपा सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, गृह मंत्रालय की टीम करेगी राज्य का दौरा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2022

Last updated on: Mar 22, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भड़की हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की है। मुलाकात के बाद आईएएनएस से बात करते हुए भाजपा सांसदों ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी की। अमित शाह से मुलाकात के बाद , पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट से लोक सभा सांसद सुकांत मजूमदार ने बताया कि राज्य से जुड़े 7 भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी और बीरभूम में हुई हिंसा में हस्तक्षेप करने की भी मांग की। आईएएनएस से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने 72 घंटे के अंदर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी को घटनास्थल का जायजा लेने के लिए बीरभूम भेजने का भी फैसला किया है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत का जायजा लेने के लिए गृह मंत्रालय एक टीम भी राज्य में भेजने जा रहा है। मजूमदार ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बीरभूम में जो कुछ हुआ वो घृणित और मानवता को शर्मसार करने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल से लोक सभा सांसद दिलीप घोष ने बीरभूम हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वो राज्य की गृह मंत्री भी है, इसलिए उनकी ही जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि , ममता बनर्जी एक तरफ देश की प्रधानमंत्री बनने के लिए अलग-अलग राज्यों में घूम रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल चुनाव जीतने और भाजपा को दबाने के लिए करने में लगी है। जबकि राज्य के गांव-गांव में हिंसा बढ़ रही है, खून-खराबा बढ़ रहा है। इन सबके लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताते हुए घोष ने मुख्यमंत्री के पद से उनके इस्तीफे की मांग भी की।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD