Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अखिलेश यादव बोले, 'चुनाव धांधाली पर बहस न हो, इसके लिए कश्मीर फाइल हुई रिलीज'

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में हुई धांधली पर बहस ही न हो इसलिए फिल्म कश्मीर फाइल्स लाई गई है। सोमवार को अचानक अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश ने विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत की। अखिलेश ने यह भी कहा कि कश्मीर फाइल्स से होने वाली कमाई से कश्मीरी विस्थापितों के लिए काम होना चाहिए। इसके लिए 25 लोगों की कमेटी बनाई जाए। कमेटी तय करे कि जो पैसा इकट्ठा हो रहा है वह कैसे खर्च हो। सरकार को भी आगे आना चाहिए। पूरा पैसा प्रधानमंत्री फंड में न चला जाए। अलग-अलग जगह रह रहे लोगों से बातचीत कर उनके ऊपर पैसा खर्च होना चाहिए। अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव पर भी हमें प्रशासन से लड़ना होगा। अखिलेश ने कहा कि मुरादाबाद में 1 लाख 47 हजार वोट पाने वाले की काउंटिंग ढाई घंटे रोक दी गई। कहा कि भाजपा हमें पीछे करना चाहती थी, लेकिन जनता ने हमारा सम्मान बढ़ाया है। हमारी नीतियों को समर्थन दिया है। सरकार भले नहीं बनी, लेकिन हमारी सीट और वोट फीसद बढ़ा है।

 ईवीएम पर बहस नहीं, लेकिन कई जगह काउंटिंग रोकी गई और हमारे प्रत्याशी को हराया गया। वाराणसी दक्षिण की सीट पर कुछ ऐसा ही हुआ। 20 राउंड तक हम जीत रहे थे, लेकिन 25वें राउंड में 10 हजार वोटों से हरा दिया गया। इसका आडियो, वीडियो भी जारी हुआ। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े पर सरकार को सोचना होगा कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि सरकार को समय देना चाहिए। शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि जा सकूंगा, क्योंकि न्योता नहीं मिला है। ओमप्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात के बारे में कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है। ओमप्रकाश आज भी सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में लोकतंत्र चाहते थे और अंबेडकर वादियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बसपा पर सीधे तौर पर तो कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन कहा कि ऐसी चर्चा सुनने में आई थी कि बसपा ने अपना वोट भाजपा को ट्रांसफर कर दिया। चलते-चलते जिले के सांसद बने रहने के सवाल पर यह कहकर टाल दिया कि सभी नेताओं से राय लेकर फैसला करेंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD