Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गया नहीं है कोरोना, नया वैरिएंट फिर मचा सकता है तबाही

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी के अनुसार, कोविड -19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और जल्द ही यहां ओमीक्रॉन का नया वैरिएंट तबाही मचा सकता है। सीएनबीसी के मुताबिक फौसी ने कहा कि अमेरिका में लगभग 25 या 30 प्रतिशत संक्रमण के नये मामले बीए.2 सबवैरिएंट के कारण हो रहे हैं और जल्द ही यह संक्रमण का मुख्य कारण हो सकता है। फौसी ने कहा कि उन्हें मामलों में वृद्धि की उम्मीद है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि अन्य वैरिएंट की तरह ही इसकी वजह से बड़े पैमाने पर मामलों में उछाल आये। अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी कहते हैं कि बीए.2 सबवैरिएंट ओमीक्रॉन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है लेकिन यह अभी अधिक गंभीर प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा ,जब आप संक्रमण के मामलों को देखते हैं तो वे अधिक गंभीर नहीं लगते हैं और वे टीकों या पूर्व संक्रमणों से उत्पन्न प्रतिरक्षा क्षमता से बचते नहीं दिखते हैं।

इस वैरिएंट ने पहले ही चीन और ब्रिटेन सहित यूरोप के कई हिस्सों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि की है। स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस के टीका और बूस्टर डोज संक्रमण के कारण व्यक्ति के अधिक बीमार होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका हैं। अन्य अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी अत्यधिक संक्रामक बीए.2 वैरिएंट को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने फॉक्स न्यूज से कहा कि नया वैरिएंट कोरोना संक्रमण के नये मामलों तेजी ला सकता है लेकिन अमेरिका इससे अच्छी तरह से निपटने के लिये दो साल पहले की तुलना में अधिक तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें तैयार रहना होगा। कोरोना गया नहंी है। हमारा ध्यान तैयारियों पर होना चाहिये न कि घबराने पर। दवा कंपनी फाइर के बोर्ड सदस्य एवं एफडीए के पूर्व प्रमुा स्कॉट गॉटलिब का भी कहना है कि नया वैरिएंट संक्रमण में तेजी लायेगा लेकिन इससे किसी नयी लहर के आने की आशंका नहीं है। इसी बीच अमेरिकी के सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक शनिवार को संक्रमण 31,200 से अधिक नये मामले सामने आये और कोरोना संक्रमण के कारण 958 लोगों की जान चली गयी।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD