Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फाइजर की दवा कोरोना के नये वैरिएंट पर भी कारगर

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

शोधकर्ताओं का कहना है कि दवा कंपनी फाइजर द्वारा विकसित एंटीवायरस दवा पैक्सलोविड कोविड-19 के नये वैरिएंट के उपचार लिये भी कारगर है। अमेरिका में रटगर्स विश्वविद्यालय के शोधकतार्ओं का कहना है कि फाइजर की दवा पैक्सलोविड एक प्रमुख प्रोटीन की सेल मशीनरी को जाम कर देती है, जिसे मुख्य प्रोटीज या एमप्रो के रूप में जाना जाता है। यह प्रोटीन ही वायरस की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। कोविड का ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है और एशिया में अभी इसने तबाही मचायी हुई है। कोविड के इलाज के लिये बहुत ही कम दवायें बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सक कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये पैक्सलोविड जैसी दवाओं पर भरोसा कर रहे हैं। सेल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने आनुवंशिक विश्लेषण के माध्यम से पता लगाया है कि वायरस अब अलग-अलग रूप ले रहा है और ये ऐसे स्ट्रेन उत्पन्न कर रहा है जिन पर मौजूदा उपचार विधि कामयाब नहीं है। टगर्स अर्नेस्ट मारियो स्कूल ऑफ फामेर्सी में मेडिसिनल केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर जून वांग ने कहा, कम से कम फाइजर की दवा अभी के लिये उम्मीद है। उन्होंने कहा,ओमीक्रोन अभी भी काफी नया है इसी कारण उपचार अभी भी काम कर रहे हैं। वांग ने लेकिन चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे अधिक लोग पैक्सलोविड लेंगे, तो दवा बेअसर होने लगेगी। 

वैज्ञानिकों ने जीआईएसएआईडी के नाम से जाना जाने वाला एक सार्वजनिक डाटाबेस एक्सेस किया, जो अब तक पाये गये कोविड के सभी स्ट्रेन के एमप्रो अनुक्रमों का अध्ययन कर रहा है। दुनिया भर के चिकित्सकों द्वारा एकत्र कि ये गये पहले के कोरोना स्ट्रेन के साथ हाल के स्ट्रेन की तुलना करते हुये वैज्ञानिकों ने एमप्रो के आनुवंशिक अनुक्रमों में म्यूटेशन की खोज की। म्यूटेशन की वजह से एमप्रो की संभावित नयी संरचनायें सामने आ सकती हैं। इन नयी संरचनाओं का संबंध ही ड्रग रेजिस्टेंस से होता है। शोधकतार्ओं ने कई ओमीक्रोन स्ट्रेन के मुख्य प्रोटीज में शीर्ष 25 सबसे आम नये म्यूटेशन की खोज की। इनमें सबसे आम है-पी132एच। जब उन्होंने पी132एच म्यूटेशन पर फाइजर की दवा का परीक्षण किया, तो एंटीवायरल दवा प्रभावी साबित हुई। एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी द्वारा इसकी और पुष्टि की गयी, जिसमें दिखाकि एमप्रो की संरचना में कोई खास बदलाव नहीं आया है। वांग ने कहा, यह म्यूटेशन पैक्सलोविड के लिये प्रतिरोध का कारण नहीं बनता है, इसका मतलब है कि वायरस अभी और म्यूटेशन कर सकता है, जो दवा प्रतिरोध का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी दवा का व्यापक उपयोग होने लगता है तो प्रतिरोध प्रकट होने में कुछ ही समय लगता है।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD