Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर की राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 19 Mar 2022

Last updated on: Mar 19, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं हमीरपुर में सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी विविध और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के परिचायक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करने और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले लगभग दो वर्षोे के दौरान अधिकतर मेले और त्यौहार व्यापक स्तर नहीं मनाए गए। उन्होंने होली के पावन अवसर पर आम जनता विशेषकर सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मंडल और जल शक्ति मंडल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने पशु औषधालय मझोग सुल्तानपुरी को पशु चिकित्सा अस्पातल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की । जय राम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश और देश इस महामारी से  बाहर आ रहा है और इसका श्रेय देश के लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करवाएं गए स्वेदशी टीके को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह सम्भव हो पाया है। उन्होंने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण और प्रत्येक क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रथम ही निर्णय वृद्धजनों के उत्थान और बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करना था।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला कमेटी द्वारा प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्सव वर्ष 1796 से मनाया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस उत्सव ने और अधिक लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने सुजानपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और जल शक्ति विभाग का मंडल खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर हमीरपुर की उपायुक्त और मेला कमेटी की अध्यक्ष देबस्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्हांने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और होली उत्सव के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण यह उत्सव दो वर्षों के अन्तराल के बाद मनाया जा रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।इंडियन आईडल फेम अंकुश भारद्वाज ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध किया।इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD