Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कोरोना संक्रमितों को अल्जाइमर और पार्किं संस का खतरा

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Mar 2022

Last updated on: Mar 18, 2022, 00:00 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर शोध लगातार जारी है । इसी तरह के एक शोध से यह पता चला है कि जिन कोरोना मरीजों में संक्रमण के कारण न्यूरोलॉजिकल क्षति हुई है, वे बाद के वर्षोँ में अल्जाइमर या पार्किं संस से ग्रसित हो सकते है। जर्नल मॉलिक्यूलर न्यूरोबायोलॉजी में प्रकाशित इस शोध अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना वायरस मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिये जिस स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल करता है, उसका मस्तिष्क की प्रतिरक्षा कोशिकाओं पर भी उतना ही प्रभाव पड़ सकता है, जितना शरीर के बाकी हिस्सों पर पड़ता है। ब्रिटेन में हडर्सफील्ड विश्वविद्यालय की एक टीम ने चूहों से प्राप्त प्रतिरक्षा कोशिका का इस्तेमाल करके स्पाइक ग्लाइकोप्रोटीन एस1 के संभावित प्रभाव का परीक्षण किया। उन्होंने अब मनुष्यों के मस्तिष्क कोशिकाओं पर इस अनुसंधान को करने के लिये फंड की मांग की है।

शोधकर्ता मायो ओलाजिदे ने कहा, हमारी परिकल्पना के आधार हम अब यह पता कर रहे हैं कि जब कोरोनो वायरस ने मस्तिष्क को प्रभावित किया तो क्या यह न्यूरोडीजेनेरेटिव समस्याओं जैसे अल्जाइमर या पार्किं संस का जोखिम पैदा कर सकता है? ओलाजिदे के अनुसार अन्य शोधों ने अब तक यह बताया कि कोरोना वायरस कैसे नाक के माध्यम से मस्तिष्क में प्रवेश करने में सक्षम है लेकिन उनका शोध पहला था जिसने यह बताया कि कोरोनो वायरस मस्तिष्क की अपनी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कैसे सक्रिय करता है। उन्होंने कहा,यह मस्तिष्क में बढ़ नहीं सकता है लेकिन जब यह मस्तिष्क में जाता है तो यह वास्तव में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को प्रेरित कर सकता है । इसी कारण यह बात सामने आती रहती है कि जब लोग संक्रमित होते हैं तो उन्हें ब्रेन फॉग और मेमोरी लॉस होता है। ओलाजिदे ने अपने पहले के शोध में यह खुलासा किया था कि कैसे अल्जाइमर रोग की शुरूआत को धीमा किया जा सकता है और अनार में पाये जाने वाले प्राकृतिक यौगिक द्वारा इसके कुछ लक्षणों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD