Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भेड़ पालकों के चरान परमिट होंगे डिजिटाईज : राकेश पठानिया

विभिन्न जिलों में हेल्पलाइन नंबर भी होंगे स्थापित

Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Mar 2022

Last updated on: Mar 17, 2022, 00:00 IST

भेड़ पालकों के चरान परमिटों को डिजिटाईज किया जाएगा इस के लिए वन विभाग द्वारा दस्तावेज एकत्रित किए जा चुके हैं ताकि भेड़ पालक राज्य में कहीं भी अपना परमिट नवीनीकरण करवा सकें। यह जानकारी वन, खेल एवं युवा सेवाएं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला के सर्किट हाउस में चरान सलाहकार पुनर्वलोकन समिति की 48 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि चरान परमिट के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन तैयार कर दी गई है तथा आगामी वित वर्ष में चरान परमिट पूरी तरह से डिजिटाईज हो गए हैं। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि चरान परमिट के नवीनीकरण की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष कर दी गई है ताकि भेड़ पालकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि चारागाह मार्गों को भी डिजिटाईज किया जा रहा है पहले चरण में आठ चारागाह मार्गों का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है इससे भेड़ पालकों को चारागाह मार्गों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करना आसान हो जाएगा। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि चारागाह क्षेत्रों में लैंटाना प्रमुखता से हटाया जा रहा है व जंगलों में चारा प्रजाति के पौधों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिस के लिए कैंपा तथा अन्य विभिन्न योजनाओं के तहत बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिला चंबा, कांगड़ा के अधिकतर प्रयोग होने वाले आवागमन के रास्तों में तीन-तीन कुल स्थानों को चिह्न्ति करके एकीकृत विकास योजना के तहत डंपिंग टैंक, सरोवर एवं अस्थाई शैड की सुविधा आगामी तीन महीने के भीतर विकसित की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि भेड़ पालकों के भेड़, बकरियों के चोरी रोकने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं, पुलिस महानिदेशक ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं पशु चोरी की घटनाओं पर त्वरित पुलिस सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी विभिन्न जिलों में स्थापित किए जाएंगे तथा इन नंबरों के बारे में सभी भेड़ पालकों को सूचित किया जाएगा ताकि आपदा की स्थिति में भेड़ पालकों को त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने सरकार तथा वन मंत्री का चरान सलाहकार समिति की नियमित तौर पर बैठकें आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चरान सलाहकार समिति ने भेड़ पालकों की समस्याओं को त्वरित निदान सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल डा काप्टा ने बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा भेड़ पालकों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वन विभाग के विभिन्न अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD