Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दस्तकारी व संस्कृति का सुमेल : होशियारपुर में दिखेगी लघु भारत की झलक, क्राफ्ट्स बाजार 20 मार्च से

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर ने प्रेस कांफ्रेंस में साझा किया 10 दिन चलने वाले क्राफ्ट्स बाजार का शेड्यूल

Punjab Admin, Hoshiarpur, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Mar 2022

Last updated on: Mar 17, 2022, 00:00 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) हिमांशु जैन ने कहा कि लघु भारत की झलक दर्शाता क्राफ्ट्स बाजार 20 से 29 मार्च से लाजवंती आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में शुरु होने जा रहा है। 10 दिवसीय चलने वाले इस क्राफ्ट्स बाजार में जहां देश के 14 राज्यों व 2 केंद्रीय शासित प्रदेशों के 150 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार भाग ले रहे हैं वहीं उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के 150 से ज्यादा कलाकारों की ओर से विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति भी की जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्राफ्ट्स बाजार के शेड्यूल के बारे में जानकारी दे रहे थे।पत्रकारों से बातचीत के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि क्राफ्ट्स बाजार देश की दस्तकारी के दिलकश नमूनों को पेश करेगा और देश के दस्तकारों के लिए अपनी दस्तकारी को बेचने का यह एक बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य देश के दस्तकारों को एक ऐसा मंच प्रदान क रना है जहां उनको अपने सामान को बेचने के लिए किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, पंजाब, ओडिसा, असम, मनीपुर, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाना, राजस्थान के लोक नृत्य, लोक संगीत के अलावा नचार, बाजीगर, बीन जोगी, नगाड़ा, मलवई गिद्दा आदि भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्री हिमांशु जैन ने बताया कि 24 मार्च को क्राफ्ट्स बाजार में स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सतिंदर सरताज अपने गीतों से समां बांधेंगे। इसके अलावा 26 को कामेडी नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए विभिन्न राज्यों से संबंधित फूड स्टाल के अलावा बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सी.सी.टी.वी. कैमरों के अलावा 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने देश क ी दस्तकारी व संस्कृति का सुमेल देखने के लिए जनता को बढ़-चढ़ कर पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्री लोकेश कुमार के अलावा चंद्र प्रकाश भी मौजूद  थे।  

                            

 

Tags: Punjab Admin , Hoshiarpur , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD