Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक में 2989.44 करोड़ रुपये निवेश के 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार के लिए 24 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लगभग 2989.44 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इससे लगभग 5610 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा, जिससे यह प्रदर्शित होता है कि आर्थिक मंदी के बावजूद राज्य निवेश को निरन्तर आकर्षित कर रहा है।प्राधिकरण द्वारा जिला सिरमौर की नाहन तहसील डाकघर बर्मा पापड़ी में शिव वेल्ड मैश को सेनेटरी पैड, एन-95 मास्क, चिकित्सा उपकरण बनाने, जिला सिरमौर की मैसर्स आदित्य इंडस्ट्रीज यूनिट- प्प्, काला-अम्ब को मैसर्स श्रेडिंग स्क्रैप के निर्माण, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के गांव मझौली में मैसर्स इंडिग्राम बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड को सीएनजी और पीएनजी, जैव उर्वरक उत्पादन के लिए, जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के गांव किरपालपुर में मैसर्स कॉनकॉर्ड प्रिंट एंड पैक को फोल्डिंग कार्टन, कारूगेटिड बॉक्स इत्यादि के उत्पादन, जिला सोलन की नालगाढ़ तहसील के गांव टाहलीवाला में मैसर्ज ओनिक्स बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-प्प् को ड्राई सिरप, ड्राई इंजेक्शन, आईवी फ्लूड्स के उत्पादन, जिला सोलन की तहसील नालागढ़ के गांव मझौली में मैसर्स हिमाचल इंटरवीव्स प्राइवेट लिमिटेड को इंडियन कॉटन यार्न के उत्पादन, जिला सोलन की बद्दी तहसील में मैसर्ज रशिका मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड, भुड में इंजेक्शन, दवाई, कैप्सूल के उत्पादन, जिला सोलन की बद्दी तहसील के गांव धर्मपुर में ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-1 को इलेक्ट्रिक वाहन (स्कूटी), सहायक उपकरण और पुर्जों के निर्माण, जिला सोलन की बद्दी तहसील में ओकाया ईवी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-3 भटोलीकलां को ऑटो पार्ट्स के निर्माण, जिला सोलन की नालागढ़ तहसील में मैसर्स तारांश फार्मा प्राइवेट लिमिटेड किरपालपुर को एपीआई बल्क ड्रग का उत्पादन, जिला ऊना की तहसील अम्ब के गांव थाथल में मैसर्स ग्रीनको जीरो सी प्राइवेट लिमिटेड को हरित अमोनिया, हरित हाइड्रोजन, नाइट्रोजन के उत्पादन के नए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।

प्राधिकरण द्वारा जिन विस्तार प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई हैं उनमें जिला सोलन की बद्दी तहसील के गांव थाना में मैसर्स अल्पला इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को प्लास्टिक की बोतलों, प्लास्टिक कैप्स का उत्पादन, जिला सोलन के परवाणू में मैसर्स इंड-स्फिंक्स प्रेसिजन लिमिटेड (यूनिट-बी) को विशेष डायमंड कोटिंग टूल्स और टीएमएम टूल्स के निर्माण, मैसर्ज मोरेपीन लेबोरेटरीज लिमिटेड, गांव मसुलखाना, परवाणू, जिला सोलन को बल्क ड्रग्ज और इंटरमीडिएट के निर्माण, मैसर्ज इंडोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लोधीमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को स्पैन्डेक्स यार्न के निर्माण के लिए, मैसर्ज जिलेट इंडिया लिमिटेड यूनिट-1, कत्था, तहसील बद्दी, जिला सोलन को प्लास्टिक मोल्डेड रेजर ब्लेड आदि के उत्पादन, मैसर्ज एआईएमआईएल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड, गांव सैनी माजरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को दवाई, ग्रेन्यूल्स, पाउडर, कैप्सूल, सिरप के उत्पादन, मैसर्ज जीओन बायोसिस (जीओन लाइफसाइंसेज लिमिटेड की एक इकाई), गांव कुंजा, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को इंटरमीडिएट बेस पाउडर, फैट बेस पाउडर, सोडियम कैसिन कैसिनेट आदि के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज फुजिकावा पावर, गांव हांडाकुंडी, नालागढ़, जिला सोलन को बैटरी और चार्जर, वाटर प्यूरीफायर आदि के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार, मैसर्ज ज्यूपिटर सोलर पावर लिमिटेड, गांव कथा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को सोलर सेल के निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार हेतु, मैसर्ज सोलरेक्स फार्मास्युटिकल कंपनी, गांव भटोलीकलां, तहसील बद्दी, जिला सोलन को वोलिनी जैल, मॉइस्चरेक्स व लुलिफिन आदि के उपादन, मैसर्ज फाइन पेट एंड कैप्स, झाड़माजरी, तहसील बद्दी, जिला सोलन को प्लास्टिक की बोतलों के उत्पादन, मैसर्ज माइलस्टोन गियर्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट-4, गांव बरोटीवाला, तहसील बद्दी, जिला सोलन को गियर्स, शाफ्ट और असेंबलीज के निर्माण के लिए और मैसर्ज टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, गांव भुड-मखनू माजरा, डाकघर भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन को दवाई और पाउच आदि के उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाई के विस्तार की अनुमति प्रदान की गई।निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, आयुक्त आबकारी एवं कराधान यूनुस सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD