Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विनम्र और जि़म्मेदार बनो, भगवंत मान की लोगों से अपील

’आप’ सरकार आज से काम शुरू करेगी, एक दिन भी बर्बाद नहीं होगा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Khatkar Kalan,Shaheed Bhagat Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को विनम्र रहने की अपील करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब के हरेक नागरिक की सरकार है और मुख्यमंत्री हमेशा सभी का होता है।मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने से पहले यहां शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के अजायब घर और स्मारक पर महान शहीद को श्रद्धा-सुमन भेंट करने के उपरांत विशाल रैली को संबोधन करते हुये भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की तरफ से दिए गए इस बड़े फ़तवे से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब और ज्यादा जि़म्मेदार बनना चाहिए और अहंकारी नहीं होना चाहिए क्योंकि अहंकार का सिर हमेशा नीचे होता है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री शहीदों की धरती से शपथ उठा रहा है क्योंकि पहले स्टेडियम और महलों से शपथ ग्रहण समारोह होते थे। भगवंत मान ने आगे कहा कि शायद यह पहली बार है जब लोगों ने बिना किसी स्वार्थ या लालच के निडर होकर ’आप’ को वोट दी है।भगवंत मान ने आगे कहा कि हमें अब सचमुच आज़ादी मिल गई है क्योंकि पिछली सरकारों ने बीते 70 सालों के दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे हमारे महान शहीदों के सपनों को अनदेखा किया। 

उन्होंने कहा कि 20 फरवरी, 2022 का दिन पंजाब की राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा क्योंकि लोगों ने बिना किसी प्रभाव और जबर के अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया, जिसका नतीजा 10 मार्च, 2022 को घोषित किया गया और इस तरह महान शहीद शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का रास्ता साफ हुआ। भगवंत मान ने आगे कहा कि उनकी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी और एक भी दिन बर्बाद नहीं होगा क्योंकि पंजाब में तबदीली लाने के लिए लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ’आप’ सरकार अति -आधुनिक स्कूल और अस्पताल स्थापित करके बढिय़ा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाएगी, जिसकी सभी तरफ से सराहना की जायेगी।भगवंत मान ने कहा, "यह सचमुच बहुत दयनीय है कि पंजाब जैसे प्रगतिशील राज्य के नौजवान रोज़ी रोटी की खोज में विदेशों की तरफ कूच कर रहे हैं। हमारी सरकार साफ़ -सुथरा, पारदर्शी और बढिय़ा शासन प्रदान करने के लिए भ्रष्टाचार और अन्य कुरीतियों के ख़ात्मे के साथ-साथ रोजग़ार के बढिय़ा मौके प्रदान करने की पूरी कोशिश करेगी।"

भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि ऐसी जन समर्थकी पहलकदमियां नयी चुनी गई सरकार के प्रति लोगों में विश्वास और भरोसा पैदा करेंगी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में सभी चीजें बहुत उलझी हुई थी परन्तु इसको राज्य के बड़े हित में लोगों के पूर्ण सहयोग से जल्द ही हल कर लिया जायेगा।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तरफ से रिवायती पार्टियाँ से बिल्कुल अलग पार्टी बनाने के शानदार यत्नों की सराहना करते हुये कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) भारत की राजनीति में व्यापक सुधार लाने के एकमात्र मिशन के साथ 20 दिन अनाज-पानी भी छोड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब आम आदमी पार्टी लोगों के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।खटकड़ कलां में आया लोगों का सैलाब पंजाब के हर कोने से लाखों लोग शहीद-ए -आज़म भगत सिंह के पैतृक गाँव में नये चुने गए मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समागम में शिरकत करने के लिए कोने-कोने से पहुँचे। खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर बसंती पगड़ी और दुपट्टे सजा कर पहुँचे पंजाबियों के साथ मुख्य पंडाल और समूची फिजा बसंती रंग में रंगी गई। जोश, उत्साह और देश भक्ति के जज़बे से परिपूर्ण पार्टी वर्करों और वालंटियरों समेत पंडाल में उपस्थित लोग इंकलाब जि़ंदाबाद, बोले सौ निहाल....., आम आदमी पार्टी जि़ंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Khatkar Kalan , Shaheed Bhagat Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD