Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

उत्तराखंड में 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री, मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, The Kashmir Files
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। वह स्वयं भी परिवार के साथ फिल्म देखने गए थे और फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से निर्देश जारी दिए गए हैं। बता दें, सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे। साथ ही धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी। 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कई राज्यों ने टैक्स फ्री किया गया है।

कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा शासित राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने का सुझाव दिया था। साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह किया था। सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ फिल्म देखी। इससे पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट में लिखा कि भावनात्मक विषय पर बनी द कश्मीर फाइल्स को देखने के लिए मैं अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु को निर्देश दिए कि उत्तराखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , The Kashmir Files

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD