Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गंभीर कोरोना लंबे समय तक मानसिक स्वास्थ्य का खतरा बढ़ाता हैं : लैंसेट

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के 7 दिन या उससे ज्यादा समय तक बेड पर रहने वाले लोगों में अवसाद और चिंता की दर उन लोगों की तुलना में ज्यादा है, जो कोरोना संक्रमित हुए, लेकिन उन्होंने कभी बेड का सहारा नहीं लिया। ये जानकारी द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक नए अध्ययन से सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरस सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित व्यक्ति जो कभी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए, वे रिकवर होने के बाद 16 महीने तक अवसाद में रहे। ये उन लोगों की तुलना में ज्यादा है जो कभी संक्रमित नहीं हुए। जबकि अस्पताल में भर्ती नहीं हुए मरीजों के लिए अवसाद और चिंता के लक्षण ज्यादातर दो महीने के अंदर कम हो जाते हैं, जबकि 7 दिनों या उससे ज्यादा समय तक बेड पर रहने वालों में 16 महीने तक अवसाद और चिंता का अनुभव होने की संभावना 50-60 प्रतिशत ज्यादा होती है। शरीर में कोरोना के लक्षणों की त्वरित रिकवरी आंशिक रूप से समझा सकती है कि हल्के संक्रमण वाले लोगों के लिए मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण समान दर से क्यों घटते हैं। हालांकि, गंभीर कोरोना वाले मरीजों में अक्सर सूजन की संभावना होती हैं जो पहले भी मानसिक स्वास्थ्य प्रभावों खासकर अवसाद से जुड़ा हुआ है। आइसलैंड विश्वविद्यालय से इंगिबजॉर्ग मैग्नसडॉटिर ने कहा, "कोरोना के मरीजों में अवसाद और चिंता की समस्या उनमें ज्यादा होती है, जिन्होंने सात दिन या उससे अधिक समय बेड पर बिताया हो।"

लंबे समय तक मानसिक स्वास्थ्य प्रभावों को देखने के लिए शोधकर्ताओं ने 0-16 महीनों से कोरोना ठीक होने के साथ और बिना लोगों में अवसाद, चिंता, कोरोना संबंधित परेशनी और खराब नींद की गुणवत्ता के लक्षण फैलते हुए देखा। ये विश्लेषण डेनमार्क, एस्टोनिया, आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूके में 7 समूहों में 247,249 लोगों से इक्ठ्ठा किया गया। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में उन व्यक्तियों की तुलना में अवसाद और खराब नींद की गुणवत्ता का अधिक है, जो कभी जांच नहीं हुई। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उन्नूर अन्ना वाल्दीमार्सडॉटिर ने कहा, "हमारा शोध निदान के 16 महीने बाद तक सामान्य आबादी में एक गंभीर कोरोना बीमारी के बाद मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों का पता लगाने वाला पहला शोध है। यह बताता है कि मानसिक स्वास्थ्य प्रभाव सभी कोरोना रोगियों के लिए समान नहीं हैं और बेड पर बिताया गया समय मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की गंभीरता को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है।" "हम महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर रहे हैं। कोरोना की गंभीर बीमारी वाले रोगियों के अनुपात में प्रतिकूल मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि हुई है और संक्रमण के बाद पहले साल से आगे अनुवर्ती अध्ययन देखभाल के लिए समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD