Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र पर व्यय होंगे 8412 करोड़ : सरवीन चौधरी

रावमापा शाहपुर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में की शिरकत

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Mar 2022

Last updated on: Mar 13, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने सवा चार वर्षो के भीतर शिक्षा के आधार को सुदृढ़ करने पर जोर दिया है। इस दिशा में नई योजनाएं भी आरंभ की गई हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में शिक्षा के लिए 8412 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। सरवीन चौधरी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल  रही थीं। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में खण्ड रैत के 152 स्कूलों के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, पंचायत जन प्रतिनिधि और खण्ड के समस्त प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक तथा अध्यापकों ने भाग लिया। सरवीन चौधरी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षण प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाकर ही हम नौनिहालों का भविष्य संवारने के साथ-साथ एक आदर्श और सभ्य समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो गई थी लेकिन इस दौरान भी अध्यापकों ने बच्चों के साथ बराबर संवाद बनाकर शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का कक्षा के प्रत्येक बच्चे से संपर्क होता है और उन्हें यह कोशिश करनी चाहिए कि हर बच्चे की अभिरुचि को पहचान कर उसकी शिक्षा को नई दिशा देने पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि शैक्षिक संवाद से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के नए अवसर प्रदान होते हैं, नवाचार के आयाम खुलते हैं और नए अनुभवों से स्कूली बच्चों के बीच शिक्षा के स्तर को बेहतर करने का मौका मिलता है।

सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गये प्रकल्पों पर विद्यालय गम्भीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षकों और विद्यार्थियों के समूह बना कर स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है और प्रदेश अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श के रूप में उभरा है उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों से निरंतर संवाद करें और उनके पाठ्यक्रम पर उनसे चर्चा के साथ-साथ एक अच्छा व्यक्ति बनाने पर भी ध्यान दें।इससे पूर्व स्कूल के प्राचार्य अनिल जरयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। सरवीन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा  है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में अपने प्रवास के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल कैरियर सेंटर खोलने,  कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंज के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

शाहपुर क्षेत्र में 16 करोड़ से विभिन्न विकासात्मक कार्यों को दी जा रही गति

सरवीन ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में 16 करोड़ से विभिन्न विकासात्मक कार्यों  को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के प्रशासनिक भवन पर 78 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त आवास पर 99 लाख (40 प्रतिशत कार्य पूरा), मिनी सचिवालय भवन पर 492 लाख (85 प्रतिशत कार्य पूर्ण), होम गार्ड भवन के निर्माण पर 24 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। उन्होंने बताया कि 59 लाख से उप कोषागार भवन (70 प्रतिशत कार्य पूर्ण), 179 लाख से आईटीआई शाहपुर में उपयुक्त प्रशिक्षण केन्द्र (एटीसी), 424 लाख से शाहपुर में नव उन्नत 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का अतिरिक्त भवन (30 प्रतिशत कार्य पूर्ण), 29 लाख से उप स्वास्थ्य केन्द्र करेरी के भवन का कार्य पूरा कर लिया गया है। 48 लाख रुपये शाहपुर करेरी गंडरूप सड़क पर व्यय किये जा रहे हैं जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के लिए अलग से पेयजल योजना बनाई गई है जिस पर 198 लाख रुपये व्यय किये गए हैं।इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के एसएमसी प्रधानों को उनके कोविड काल मे किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सरवीन ने सुनी जन समस्यायें

सरवीन चौधरी ने  शाहपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।इस अवसर पर एसडीएम डॉ.मोरारी लाल, पार्षद निशा शर्मा, किरण शर्मा, आजाद, ब्लॉक चेयरमैन विजय चौधरी,  शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी प्रीतम, कमलेश पठानिया, घरोह के प्रधान तिलक राज शर्मा, एसडीओ विद्युत अनिल कुमार शर्मा, जेई लोक निर्माण विभाग नीरज गर्ग, जेई ऋषव, अनीश बनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, स्कूल का स्टाफ, बच्चों के अभिभावक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD