Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

योगी का दिल्ली दौरा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा में सरकार गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। सरकार के स्वरूप और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 13 मार्च को राजधानी दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के स्वरूप, मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर भी प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर रविवार से ही भाजपा में प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकों का दौर भी शुरू हो जाएगा। दिल्ली में राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश के नेताओं के बीच होने वाली बैठक में योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश संगठन महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की तरफ से शपथ ग्रहण की तारीखों को लेकर भाजपा के आला नेताओं को कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिसे लेकर दिल्ली की बैठक में अंतिम फैसला किया जाएगा। फिलहाल यह कहा जा रहा है कि होली के बाद योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , अमित शाह , राजनाथ सिंह के साथ ही भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री और अन्य दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि 10 मार्च को आए चुनावी नतीजों में भाजपा और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम मिथकों को तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा से बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा को अकेले 255 सीटों पर जीत हासिल हुई है। सहयोगी अपना दल ( एस ) को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस तरह से 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा गठबंधन के खाते में कुल मिलाकर 273 सीटें आ गईं। इस प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा जनादेश हासिल कर भाजपा ने इतिहास तो रच दिया है। हालांकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी हार ने जीत के मजे को थोड़ा तो किरकिरा कर ही दिया है। इस प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा को सरकार की रूपरेखा और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कई अहम और सख्त फैसले करने है, जिस पर आलाकमान के साथ विचार विमर्श करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD