Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

क्या यूपी में चुनावी जीत का मतलब लखीमपुर नरसंहार के मुख्य गवाह को जान से मारने की धमकी है : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य गवाह सरदार दिलजोत सिंह को मिली धमकी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को कहा, क्या यू.पी में चुनावी जीत का मतलब ये है कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य गवाह सरदार दिलजोत सिंह को पीट कर और जान से मारने की धमकी दे चुप कर दिया जाएगा? योगी सरकार को जनमत मिला है, ये सच है, पर.अपराधियों को गवाह को पीटने-मारने का हक नहीं मिला। न्याय की पुकार रहेगी। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर दिलजोत सिंह लखीमपुर खीरी के बेलरायां चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिये ले जा रहे थे, रास्ते में डांगा गांव के पास भाजपा की जीत पर जश्न मना रहे लोग सड़क पर थे। बताया कि सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल मनोज साथ में था। जहां उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। वहीं दिलजोत सिंह ने बताया कि गुरुवार को बेलरायां चीनी मिल गन्ना ले जाते वक्त भाजपा की जीत का सड़क पर जश्न मना रहे लोगों ने उस पर रंग डाल दिया, जिसका विरोध करने पर गाली गलौज के बाद हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिलजोत सिंह के अनुसार घटना के समय हमलावर जिस तरह उग्र होकर धमकियां दे रहे थे, उससे उनके इरादे साफ नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद एफआईआर की प्रति सुप्रीम कोर्ट में किसानों की पैरवी कर रहे किसानों के वकील को भेज दी थी। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के परिणामों ने सबको चौंका दिया है। जिले में 8 विधानसभा सीटें आती हैं और सभी सीटों पर बीजेपी ने परचम लहरा दिया है। ये अप्रत्याशित जीत है जिसका आंकलन किसी ने भी नहीं किया था। लोगों का कहना था कि बीजेपी को मिश्रा को मंत्रीमंडल से हटाना चाहिए था। इसी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र में और यूपी के सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD