Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

प्रसूति के दौरान माताओं की मौत दर पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयत्नशील : डॉ. ओ.पी. गोजरा

Health, Dr. O.P. Gojra, Director Health Services Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Mar 2022

Last updated on: Mar 04, 2022, 00:00 IST

प्रसूति के दौरान माताओं की मौत पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर प्रसूति के दौरान होने वाली माताओं की मौतों का लगातार जांच की जा रही है जिससे प्रसूति के दौरान माताओं की होने वाली मौतों के कारणों का पता लगा कर इन पर काबू पाया जा सके।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं(परिवार कल्याण) पंजाब डॉ. ओ.पी. गोजरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रसूति के दौरान माताओं की होने वाली मौतों पर काबू पाने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। राज्य के ज़िला फतेहगढ़ साहिब में माताओं की मौत दर बाकी जिलों के मुकाबले और अधिक होने के कारण खतरे की श्रेणी में है।

यहां यह भी वर्णनयोग्य है कि पंजाब में माताओं की मौत दर 129 प्रति एक लाख प्रसूति है जबकि राष्ट्रीय स्तर की संख्या 122 है। इसकी गंभीरता को देखते हुए सहायक डायरैक्टर डॉ. विनीत नागपाल द्वारा ज़िला फतेहगढ़ साहिब का दौरा करके माह अप्रैल 2021 से दिसंबर 2021 के दौरान अधिक हुयी माताओं की मौतों के किये रिविऊ का ऑडिट किया गया। जिस दौरान जिले के सिवल सर्जन, प्रोग्राम अधिकारियों, सीनियर मेडिकल अफ़सरों, मल्टीपर्पज़ हैल्थ सुपरवाईज़रज़ (महिला) के साथ एक अहम मीटिंग की गई और ज़रूरी दिशा निर्देश दिए गए जिससे भविष्य में माताओं की प्रसूति के दौरान होने वाली मौतों पर काबू पाया जा सके।इस मौके पर डाक्टर इन्द्रदीप कौर, प्रोग्राम अधिकारी एम.सी.एच, सिविल सर्जन फतेहगढ़ साहिब डॉ. हरविन्दर सिंह, ज़िला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अनू चोपड़ा दोसांझ के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Health , Dr. O.P. Gojra , Director Health Services Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD