Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने में मेलों की अहम् भूमिका : विपिन सिंह परमार

विधान सभा अध्यक्ष ने अक्षेणा में किया शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Mar 2022

Last updated on: Mar 01, 2022, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनायें देते हुये कहा कि शिवरात्रि का यह पर्व लोगों की भगवान शिव में अटूट आस्था एवं अपार श्रद्धा का पर्व है। यह पर्व व्यक्तिगत बुराइयों एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर लोगों में प्रेम, विश्वास एवं सहिष्णुता की भावना को बल देता है।परमार आज सुलह विधानसभा क्षेत्र के ननाओं में एक से तीन मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेला अक्षेणा महादेव मंदिर में शिवरात्रि समारोह के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि सुलह विधान सभा क्षेत्र के विकास में पूरे समर्पण की भावना से कार्य कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र के लिए अनेक परियोजनाएं लाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे  भविष्य में बड़ी परियोजनाएं लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।  

मंदिरों के सौन्दर्यकरण पर दिया जा रहा बल

परमार ने कहा कि हिमाचल सरकार मंदिरों के सौन्दर्यकरण और उनमें विभिन्न सुविधाएं विकसित करने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं साथ ही हमारी समृद्व संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर्व को और बेहतर बनाने के लिए हम सब को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।इससे पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष ने अक्षैणा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की।इस अवसर पर गौरी शंकर मंदिर अक्षैणा के प्रधान आत्मा सिंह ने विधान सभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ननाओ लवलीन परमार, उप प्रधान राम परमार, महिला मण्डल प्रधान ननाओ तृप्ता परमार, सुधा राणा, रक्षा परमार, सीमा परमार, शंकुतला परमार, मधु परमार, राज कुमार, संजीव गौतम, मण्डलाध्यक्ष देशराज, एसएचओ भवारना संजीव गौतम, नरेश जरयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD