Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी द्वारा युक्रेन में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित देश वापसी की स्थिति का लिया जायज़ा

डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़. को युद्ध प्रभावित मुल्क में फंसे व्यक्तियों के डेटा समेत पासपोर्ट नंबर जानकारी तुरंत अपडेट करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Feb 2022

Last updated on: Feb 26, 2022, 00:00 IST

युक्रेन में युद्ध के कारण संकट में घिरे दुखी परिवारों की हर संभव मदद को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी ने शनिवार को यहाँ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य सरकार के समर्पित 24&7 कंट्रोल रूम नंबरों पर प्राप्त कॉल की स्थिति का जायज़ा लिया और उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों, सी.पीज़. और एस.एस पीज़. को निर्देश दिए कि युद्ध प्रभावित इस मुल्क में फंसे पंजाब के व्यक्तियों के डेटा समेत पासपोर्ट नंबर एवं अन्य जानकारी तुरंत अपडेट की जाए, जिससे प्रभावित व्यक्तियों की असली संख्या का पता लग सके।यहाँ अपने कार्यालय में डिप्टी कमिश्नरों, सीपीज़ और एसएसपीज़ की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने प्रभावित व्यक्तियों और उनके रिश्तेदारों को तुरंत पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 (पंजाब के भीतर से फ़ोन करने के लिए) और +91-172 4111905 पर (भारत के बाहर से कॉल करने के लिए) संपर्क करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि इन कंट्रोल रूम नंबरों पर अब तक कुल 155 कॉल आ चुकी हैं और युक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए इन कॉल के द्वारा प्राप्त जानकारी तुरंत भारत के विदेश मंत्रालय के साथ साझा की जा रही है।श्री तिवारी ने श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी, रैज़ीडैंट कमिश्नर, पंजाब को युक्रेन से आने वाले व्यक्तियों की सहायता के लिए नई दिल्ली हवाई अड्डे पर एक पंजाब हेल्प डैस्क स्थापित करने के लिए कहा और इसके साथ-साथ उनको सुरक्षित घर पहुँचाने के लिए तालमेल करने के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने फंसे हुए व्यक्तियों के माता-पिता और रिश्तेदारों से अपील की कि वह अपने बच्चों को भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व तालमेल के बिना किसी भी सरहदी चौकी पर ना जाएँ और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने के लिए कहा।इस बैठक में प्रमुख सचिव गृह विभाग श्री अनुराग वर्मा, डी.जी.पी. पंजाब श्री वी.के. भावरा, प्रमुख सचिव शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग श्री तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन और समन्वय श्री विवेक प्रताप सिंह, विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री-सह-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री के.के. यादव और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anirudh Tewari , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD