Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के 100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले 31 नागरिक अस्पतालों में मुहैया होगी केटरिंग सेवा-स्वास्थ्य मंत्री

पैरामैडीकल स्टाफ व डाक्टरों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा-अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 24 Feb 2022

Last updated on: Feb 24, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के 100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले 31 नागरिक अस्पतालों में केटरिंग की सेवा दी जाएगी और इसके लिए आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को अस्पतालों में ही भोजन की व्यवस्था मुहैया हो सकें।श्री विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के नागरिक अस्पतालों में प्राईवेट कमरों की संख्या को भी बढाया जाए और इस दिशा में कार्यवाही को अमल में लाया जाए। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग के पैरामैडीकल स्टाफ व डाक्टरों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाए ताकि मैडीकल जगत में आने वाली नई तकनीकों से उन्हें रूबरू करवाया जा सके।श्री विज ने कहा कि हरियाणा के नागरिक अस्पतालों को एयरकंडीशन बनाने का प्रयास जारी है तथा अस्पतालों में आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की संख्या को बढाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरूग्राम, हिसार व करनाल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस नागरिक अस्पतालों को तैयार किया जाएगा, जिस पर कार्यवाही जारी है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि ‘‘हरियाणा में उच्च गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध हों, ताकि प्रदेश के किसी भी नागरिक को उपचार के लिए राज्य से बाहर न जाना पडे़ं’’। इसके लिए, जल्द ही स्वास्थ्य संबंधी मैपिंग के कार्य को शुरू किया जाएगा और इस दिशा में कार्य को आगे बढाते हुए आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी को एकत्रित करने का काम करेंगी ताकि अमुक स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं को उपलब्ध करवाया जा सके।बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में अवगत भी कराया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ वीना सिंह, डॉ रेखा, डॉ प्रवीन सेठी व डॉ बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD