Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से पहले और बाद में किए जाने वाले प्रबंधों का लिया जायज़ा

डिस्पैच सैंटरों पर पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाने की हिदायत

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान उन्होंने मतदान से पहले और बाद में किए जाने वाले प्रबंधों का जायज़ा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और तनदेही से ड्यूटी निभाई जाए।श्रीमती रियात ने कहा कि मॉडल पोलिंग बूथों, पिंक बूथों (महिलाओं के लिए) समेत जि़ले के 1,563 बूथों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएँ, जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 की 20 फरवरी को हो रहे मतदान को सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियाँ डिस्पैच सैंटरों से रवाना की जानी हैं, इसलिए इन सैंटरों में पोलिंग  पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाई जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रवाना होने वाली इन पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

उन्होंने जि़ला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टियाँ और ई.वी.एम्ज़ की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएँ। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियाँ रवाना करने के दौरान भीड़ जैसा माहौल न हो और सैंटरों पर प्रशिक्षण का काउन्टर भी स्थापित किया जाए, जिससे मौके पर ही पोलिंग पार्टियों के संदेह को दूर किया जा सके।जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुँचने के उपरांत सम्बन्धित सैक्टर अफ़सर पोलिंग बूथों का दौरा करके 19 फरवरी की रात को किए प्रबंधों का जायज़ा लेना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि 18, 19 और 20 फरवरी को माननीय भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाने वाली विभिन्न रिपोर्टें समय पर पूरी गंभीरता के साथ भेजी जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया ख़त्म होने के उपरांत 21 फरवरी को ऑब्जऱवरों की तरफ से पड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा हलका शामचुरासी के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, चब्बेवाल के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) सन्दीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, दसूहा के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. रणदीप सिंह, मुकेरियाँ के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह, रिटर्निंग अफ़सर होशियारपुर एस.डी.एम. श्री शिव राज सिंह बल, रिटर्निंग अफ़सर गढ़शंकर एस.डी.एम. श्री अरविन्द कुमार, जि़ला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिन्दर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार के अलावा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD