Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैं अपनी टीम के साथ अगले 5 साल और विकास करता रहूंगा : भारत भूषण आशू

Bharat Bhushan Ashu, Congress, Punjab Congress, Punjab, Ludhiana, Punjab Pradesh Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री और लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने कहा है कि विकास लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और वह अपनी टीम के साथ मिलकर अगले 5 साल और विकास करते रहेंगे।आशु टैगोर नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सुनेत और अन्य क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे।जन सभाओं के दौरान आशु ने कहा कि दूसरी बार विधायक बनने और कैबिनेट मंत्री भी बनने के बाद उनकी लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई थी। जिन्होंने 2017 में उन पर भरोसा किया था और उस भरोसे को कायम रखने के लिए, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर दिन-रात काम किया, ताकि लोगों से किए वायदे पूरे किए जा सकें।उन्होंने कहा कि आज पार्कों को विकसित किया गया है, बीआरएस नगर के निवासियों को चलने और अपना सुखद समय कुदरत के नजारों में बिताने के लिए ग्रीन वैली मिली है। 

इसके अलावा, सिधवा नहर के साथ वॉटरफ्रंट विकसित किया गया है। इसके बाद रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया गया और सराभा नगर मार्केट को विकसित किया गया। बंजर जमीन, जिस पर कूड़े का डंप मनाया गया था उसे सुंदर पार्कों में बदला गया। इसके अलावा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया गया, रेलवे ओवरब्रिज और रेल अंडर ब्रिज प्रोजेक्ट पहले से शुरू है और यह पूरा होने के करीब है।उन्होंने कहा कि खुले कूड़े के डंपों की समस्या का निपटारा करने हेतु स्टेटिक वेस्ट कंपैक्टर पूरे हल्के में स्थापित करने की योजना बनाई गई है और 6 कंपैक्टर पहले ही सराभा नगर, ऋषि नगर, हंबड़ा रोड, बीआरएस नगर, लोधी क्लब रोड और बाड़ेवाल रोड पर लगाए जा चुके हैं, जो काम कर रहे हैं और यहां कूड़ा से सेग्रिगेट और कंपैक्ट करने के बाद मुख्य डंप पर भेजा जाता है।उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ लुधियाना पश्चिमी को सबसे विकसित क्षेत्र के रूप में बनाने के लिए लाए गए हैं। मैंने अपने वायदों को पूरा किया है और यहां एक बार फिर से आपका समर्थन मांगने आया हूं व वादा करता हूं कि इन विकास कार्यों को जारी रखूंगा, ताकि इस हलके के लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा सकूं।

 

Tags: Bharat Bhushan Ashu , Congress , Punjab Congress , Punjab , Ludhiana , Punjab Pradesh Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD