Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के लिए पेश किया अपना एजेंडा

शिक्षा, सेहत, रोजी-रोटी और पक्की छत का करेंगे प्रबंध

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Pawan Khera, Rajeev Shukla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2022

Last updated on: Feb 14, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्य के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी की सरकार के प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए एजेंडे का खुलासा करते हुए, मुफ्त शिक्षा,सेहत,रोजी-रोटी और पक्की छत को सबसे अहम बताया है। उन्होंने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे व सांसद भगवंत मान को भी उनके द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री चन्नी चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।इसका संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और इलेक्शन मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा ने किया व राजीव शुक्ला,इंचार्ज,हिमाचल कांग्रेस भी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने गरीबी का वक्त देखा है और जानते हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की क्या समस्याएं होती हैं। जिसके लिए उन्होंने विशेष तौर पर शिक्षा, सेहत, रोजी-रोटी और हर जरूरतमंद के सिर पर पक्की छत होना सबसे जरूरी बताया। चन्नी ने कहा कि शिक्षा एक समाज की रीढ़ की हड्डी है। ऐसे में कोई गरीब निजी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज मैं शिक्षा नहीं हासिल कर सकता।

सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एससी श्रेणी से जुड़े छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। निजी शिक्षा संस्थानों के लिए एससी स्कॉलरशिप, बीसी स्कॉलरशिप और सामान्य श्रेणी से जुड़े बच्चों के लिए ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप दी जाएगी।इसी तरह सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर जोर देते हुए, प्रोफेशनल पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने खुलासा किया कि श्रीचमकौर साहिब में 500 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सिटी बन रही है। इसका विदेशी यूनिवर्सिटीज के साथ भी अनुबंध होगा। पंजाब कैबिनेट की ओर से यह भी आदेश पास किया जा चुका है कि विदेश पढ़ने के इच्छुक जरूरतमंद छात्रों को सरकार ब्याज मुक्त लोन देगी।सरकार द्वारा अपना रोजगार स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त लोन भी दिया जाएगा। सरकार बनने के पहले साल एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने खुलासा किया कि मात्र 111 दिनों के कार्यकाल में उनकी सरकार ने राज्य में पेट्रोल डीजल को सस्ता किया, बिजली व पानी के बकाया बिल माफ करने सहित इन्हें सस्ता भी किया और इसके अलावा अन्य भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।उन्होंने राज्य के नागरिकों की सेहत की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त सेहत सुविधाएं दी जाएंगी। इसके तहत अस्पताल में दाखिले से लेकर ऑपरेशन, दवाओं इत्यादि पर कोई खर्च नहीं आएगा। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह गरीबी को झेल चुके हैं और समझ सकते हैं कि एक जरूरतमंद परिवार के लिए उसके घर की पक्की शब्द का क्या मतलब है। उनकी सरकार 6 महीनों के अंदर राज्य के जरूरतमंद लोगों के घरों की छतों को दीवारों को पक्का करवाएगी। जबकि गत दिवस पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की ओर से महिलाओं को साल में 8 सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान भी किया गया है।वह आम आदमी पार्टी पर भी बरसे और कहा कि इनके नेता पंजाब को लूटना चाहते हैं। पार्टी के हर चौथे उम्मीदवार पर पुलिस केस दर्ज है। उन्होंने खुलासा किया कि अकाली दल के 60 और आम आदमी पार्टी के करीब 44 उम्मीदवारों पर अपराधिक केस दर्ज है। इस दौरान उन्होंने एक-एक करके उम्मीदवारों का जिक्र भी किया जो दूसरी पार्टियों से आप में शामिल हुए हैं और चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भगवंत मान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इनका कम पढ़ा लिखा होना, पंजाब के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा के रहने वाले हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं इन्होंने पंजाब के पानियों को लेकर भी अदालत में हलफनामा दायर किया था। ऐसे में यह भगवंत मान से कहीं भी हस्ताक्षर करवा सकते हैं।मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया कि भगवंत मान धूरी विधानसभा क्षेत्र से हार रहे हैं और खुद केजरीवाल उन्हें हराकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी रखते हैं। जबकि गत दिवस धूरी में रैली के दौरान जब वह स्थानीय लोगों से मिले, तो उन्होंने बताया कि सांसद रहते हुए भगवंत मान ने इलाके में विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। इसी तरह भगवंत मान की ओर से उनकी 170 करोड़ रुपए की संपत्ति होने संबंधी किए जा रहे दावों पर चन्नी ने एक बार फिर से भगवंत मान को संपत्ति बदलने का ऑफर दिया।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Pawan Khera , Rajeev Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD