Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

फतेहजंग बाजवा की चुनाव मुहिम को मिला भारी बल

शिव सेना भारत के उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने फतेह बाजवा को दिया समर्थन

Fateh Jung Singh Bajwa, Congress, Punjab Congress, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 13 Feb 2022

Last updated on: Feb 13, 2022, 00:00 IST

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को आज उस समय भारी बल मिला जब शिव सेना भारत के उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने फतेहजंग सिंह बाजवा के हक में उतरते हुए उन्हें समर्थन देने की घोषणा कर दी। इस अवसर पर आयोजित किए गए एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय लोगों के दिलों पर राज कर रही है क्योंकि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के हकों और हितों की आवाज को बुलंद करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाती है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा को हलके के लोगों की तरफ से प्यार और समर्थन मिल रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि लोग इस बार विरोधी पार्टियों के झांसे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हमेशा पंजाब और पंजाबवासियों को धोखे में रखते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के लोग भाजपा को वोट डाल कर भारी बहुमत से जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे। फतेहजंग सिंह बाजवा ने उनको समर्थन देने के लिए शिव सेना भारत के उम्मीदवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और उन के साथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त बलविन्द्र सिंह लाडी, एड. रविन्द्र शर्मा, इंद्र सेखड़ी, नरेश महाजन, अजय ऋषि रिंकू, सुरेश महाजन, अवतार सिंह, रंजन मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में शिव सेना के नेता और लोग उपस्थित थे।   

 

Tags: Fateh Jung Singh Bajwa , Congress , Punjab Congress , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD