Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने देश में बोया विभाजनकारी बीज, जो कभी आतंकवाद तो कभी हिजाब की शक्ल में सामने आता रहता है : अनिल विज

भाजपा में गत दिनों शामिल हुए महाबली ग्रेट खली ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया और कहा कि ‘मेरी लाइन गृह मंत्री अनिल विज से ही शुरू होती है’

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Great Khali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2022

Last updated on: Feb 12, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस को विभाजनकारी करार देते हुए कहा कि देश के विभाजन का बीज कांग्रेस द्वारा बोया हुआ है। उन्होंने कहा कि हिंदु-मुसलमान के नाम पर कांग्रेस ने देश का बंटवारा कराया और आज यहीं बंटवारा कभी आतंकवाद और कभी हिजाब की शक्ल में देश के सामने आ रहा है।गृह मंत्री श्री विज शनिवार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके आवास पर गत दिनों भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की, खली ने इस दौरान कहा कि ‘मेरी लाइन गृह मंत्री अनिल विज से ही शुरू होती है और वह उनके काम करने के तरीके से प्रभावित हैं’।  

कांग्रेस द्वारा कराया बंटवारा आज तक हिंदुस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा - अनिल विज

कांग्रेस द्वारा की जा रही जातपात की सियासत के सवाल पर श्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में विभाजनकारी नीतियां ही चलाई है और इसके अलावा कांग्रेस कुछ और सोच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच ने भारत वर्ष का बंटवारा करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आपको कहती तो सेक्युलर है, मगर धर्म के आधार पर कांग्रेस ने ही हिंदु-मुस्लमान के नाम पर देश का बंटवारा कराया। श्री विज ने कहा कि यह बंटवारा आज तक हिंदुस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा। यह कभी किसी शक्ल तो कभी किसी शक्ल, कभी आतंकवाद तो कभी हिजाब की शक्ल में सामने आता रहता है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी बीज कांग्रेस का बोया हुआ है और उसकी वजह से यह सब कुछ हो रहा है।

भाजपा में शामिल हुए खली ने गृह मंत्री अनिल विज से लिया आर्शीवाद

गत दिनों भाजपा में शामिल हुए ग्रेट खली ने गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। श्री विज ने कहा कि "खली उनके पुराने मित्र हैं और अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं जिससे पार्टी को ताकत मिलेगी,खली की लोगों में पहचान है और लोग खली की बात को सुनते और मानतें हैं"। उन्होंने कहा कि "खेल जगत में खली ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उन्होंने हिंदुस्तान का नाम सारे विश्व में रोशन किया, इसी तरह वह भाजपा को उन्हीं ऊंचाइयों में लेकर जाएंगे"। उन्होंने कहा कि "ग्रेट खली से बातचीत होती रहती है और हरियाणा में खेलों को आगे ले जाने के लिए खली अपना योगदान देना चाहते हैं"।

गृह मंत्री विज के कामकाज करने के तरीके से प्रभावित खली

भाजपा में शामिल हुए द ग्रेट खली ने कहा कि "गृह मंत्री अनिल विज उनके बड़े भाई के सामान है और वह उनके कामकाज करने के तरीके से प्रभावित हैं तथा श्री विज के काम करने का एक तरीका है और उनमें जोश एवं जज्बा है"। खली ने कहा कि ‘वह आज मंत्री विज से आर्शीवाद लेने आए हैं क्योंकि मेरी लाइन यहां से आरंभ होती है’। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने पर अब उनका परिवार बड़ा हो गया है।  

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Great Khali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD