Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

विरोधियो के गुंडो ने सरेआम गुंडागर्दी को दिया बढ़ावा, भाजपा आने पर गुंडे शहर से बाहर भगाएंगे : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

बोले: केन्द्र सरकार द्वार बैसाखी पर शुरू करवाया जाएगा पीजीआई का निर्माण कार्य, लाखो लोगो को मिलेगा लाभ

Rana Gurmit Singh Sodhi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

पिछले पांच वर्ष में शहीदो के शहर में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। लोगो की सेवा करने वाले सत्ताधारियो के गुंडो ने सरेआम लूटपाट-छीनाझपटी, गोलिया चलाने जैसी घटनाओ को अंजाम देकर फिरोजपुर शहरी में अराजकता फैलाने की कोशिश की है। इस बात का प्रकटावा भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने गांव किलचे में चुनावी मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा। सोढ़ी ने कहा कि लोगो पर दबाव बनाने के लिए झूठे पर्चो का दबाव बनाया जाता रहा है, जिस कारण लोग सहम के साये में जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को लोग बेखौफ होकर भाजपा को वोट दे ताकि गुंडो को शहर से बाहर निकाला जा सके।राणा सोढ़ी ने कहा कि वह शहर-छावनी सहित विभिन्न गांवो का दौरा कर चुके है और हर जगह लोगो में सही सहम का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पंजाब में रिकार्ड तोड़ विकास करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार ना होने के बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा रिकार्ड तोड़ विकास करवाया गया और अगर भाजपा की सरकार आती है तो विकास की अंधेरी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में युवाओ को रोजगार के साधन मुहैया करवाएं जाएंग।सोढ़ी ने कहा कि बैसाखी पर केन्द्र सरकार द्वारा फिरोजपुर में पीजीआई का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा और इसमें फिरोजपुर सहित आस-पास के विभिन्न जिलो के लाखो लोगो को फायदा मिलने के अलावा क्षेत्र के 10 हजार लोगो को रोजगार के साधन मुहैया होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कोविड-19 काल में पहले ही करीब एक करोड़ की लागत से ऑक्सीजन का बड़ा प्लांट स्थापित करवाया जा चुका है। सोढ़ी ने कहा कि विरोधी केन्द्र की योजनाओ का खुद के सिर पर सेहरा बांध रहे है। जबकि इनके पास अपनी उपलब्धिया दिखाने को कुछ नही है। उन्होंने कहा कि अगर विकास हुआ है तो विरोधियो के खुद के खजानो का हुआ है और जनता इस बात से भलिभांति परिचित है। 

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD