Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रदेश सरकार लोककला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : सरवीन चौधरी

प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित, अम्बाड़ी में महिला मंडलों को बांटे चेक

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Jan 2022

Last updated on: Jan 30, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि सरकार प्रदेश की लोककला एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सृजनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।सरवीण चौधरी आज ग्राम पंचायत बोह में नेहरू युवा केन्द्र धर्मशाला के सौजन्य से व भरमानी युवा क्लब भंगार के सहयोग से जिला स्तरीय एक दिवसीय कला एवं संस्कृति कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के उपरांत बोल रही थीं।इस मौके पर अपने संबोधन में सरवीण चौधरी ने कहा कि राज्य की संस्कृति तथा साहित्य को संजोए रखने के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कलाकार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के कारण देवभूमि हिमाचल अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने को बल मिलता है, वहीं साथ ही साथ नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि एकल लोक गायन व लोक समूह नृत्य के आयोजन से जहां लोगों का मनोरंजन होता है वहीं प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं उभारने के लिए मंच भी मिलता है। उन्होंने कहा कि लुप्त होती संस्कृति के पीढ़ी दर पीढ़ी से प्रचलित पारंपरिक संगीत के संरक्षण के लिये युवाओं को आगे आना होगा ताकि हम अपनी पौराणिक संस्कृति धरोहर को संजो कर रख सकें।सरवीन ने कार्यक्रम के आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

सरवीण चौधरी ने महात्मा गांधी की पुण्यातिथि के अवसर पर देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि मोरच्छ गड़गूं सड़क को पक्का करने के लिए 20 लाख तथा इसी सड़क पर पुल बनाने की लिए 85 लाख रुपये वयय होंगे। रुलेढ से लाम तक सड़क पक्का करने हेतु 20 लाख, नाग मन्दिर वार्ड न 4 बोह में 3 लाख, स्कूल स्टेज पर शेड बनाने के लिए डेढ़ लाख व्य्य होंगे , कनोल से मोरच्छ सड़क के निर्माण हेतू 4 करोड़ व्य्य होंगे जिसका फोरेस्ट केस फाइनल स्टेज पर है । इसके अलावा रिड़कमार से घटारडा सड़क निर्माणाधीन है  जिस पर 158 लाख रुपये खर्च होंगे।उन्होंने  कहा कि दरीणी में 4.50  करोड़ रूपये से नया 33/11 केवीए का सब स्टेशन बनाया जा रहा है जिससे सारे धारकंडी को बिजली की दिक्कत से लाभ होगा  । बोह हादसे के दौरान बिजली बोर्ड द्वारा लगभग पाँच लाख रूपये से बिजली को दोबारा सुचारू रूप से चलाया गया  है । लग भतूनी में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है जिस पर आठ लाख रूपये व्य्य होंगे । 9.23 हजार की लागत से पेयजल योजना हार मोरच्छ सुपेडा में जलजीवन मिशन के अंतर्गत 125 नलके लगाये जा रहे हैं।इसके उपरांत उन्होंने कहा कि पीएमजीएसकेवाई के अंतर्गत रजोल से भाटी  सड़क पर लगभग एक करोड़, निर्माण महिला मण्डल भवन रछड़ 4 लाख, किशोरी लाल के घर के पास रास्ते के लिए एक लाख रुपये , वार्ड नं 7 में श्मशान घाट पर शेड बनाने के लिए एक लाख रूपये व्यय किए गए हैं और यह सब कार्य पूरे हो चुके हैं साथ ही 1.25 लाख की लागत से वार्ड नं 7 में महिला मण्डल भवन का कार्य प्रगति पर है ।

घोषणा

सरवीण चौधरी ने क्लब को 21 हजार  रुपये देने की घोषणा की ।

महिला मण्डलों को बाँटे चेक

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अम्बाडी में  आठ महिला मण्डलों को  अपनी विधायक निधि से 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये। उन्होंने अम्बाड़ी पंचायत में हुए विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि गत वर्ष के दौरान भाटी गांव में 63 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया व इसकी 11 केवी लाइन और एलटी लाइन को लगाने में कुल 6.50 लाख रुपए की राशि व्यय की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोशनी योजना के तहत गांव भाटी, केटलू व अम्बाड़ी गांवों में बी.पी.एल.परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए।इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बोह और अम्बाडी में लोगों की समस्याओं को सुना जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन , जेई जल शक्ति ऋषभ , जेई करनैल, जेई कृष्ण चंद , प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी,  प्रधान बोह सपना, उपप्रधान पप्पू , बीडीसी सदस्य अश्वनी, प्रधान अम्बाडी विक्रम सिंह , उपप्रधान अजय कुमार , प्रधान  लदवाड़ा  योग राज चड्ढा , प्रधान कुठमां रवि, अश्वनी , शिव ,विजय, निशा डोगरा, रवि डोगरा, प्रताप जरियाल, जनमसिंह, सन्तोष सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD