Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नोडल अधिकारियों, मास्टर ट्रेनरों, सैक्टर अधिकारियों और ई.वी.ऐम. ट्रेनरों को दिया विशेष प्रशिक्षण

ज़िले के 9 विधान सभा हलकों को 2374 बैलट यूनिट, 2374 कंट्रोल यूनिट और 2571 वीवीपैट मशीनें दी: डिप्टी कमिशनर

Punjab Admin, Jalandhar, Jaspreet Singh, Electronic Voting Machines
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 30 Jan 2022

Last updated on: Jan 30, 2022, 00:00 IST

विधान सभा चुनाव के चलते ज़िला प्रशासन की तरफ से आज इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ई.वी.एम.) के संचालन सम्बन्धित एक और विशेष प्रशिक्षण करवाया गया, जिस दौरान सभी ज़िला नोडल अधिकारियों, ज़िला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों, सैक्टर अधिकारियों और ई.वी.एम मास्टर ट्रेनरों को विस्थारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।डिप्टी कमिशनर -कम -ज़िला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िले के 9 हलकों में कुल 45 मास्टर ट्रेनर (हर हलके में 5) और 181 सैक्टर अधिकारी तैनात किए गए थे। फिल्लौर विधान सभा हलके में 23, नकोदर में 22, शाहकोट में 21, करतारपुर में 25, जालंधर पश्चिमी में 18, जालंधर केंद्रीय में 12, जालंधर उत्तरी में 19, जालंधर छावनी में 20 और आदमपुर हलके में 21 सैक्टर अधिकारी तैनात है। घनश्याम थोरी ने बताया कि आज के प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव डियूटी पर तैनात सभी आधिकारियों /कर्मचारियों को उनकी ज़िम्मेदारी से जानकार करवाना थी ,जिससे जिले के सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया को बिना किसी समस्या के सुचारू ढंग के साथ पूरा किया जा सके।ईवीऐम /वीवीपैट की हलका अनुसार बाँट सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने बताया कि फिल्लौर हलके को रिज़र्व यूनिट सहित कुल 291 बैलट यूनिट, 291 कंट्रोल यूनिट और 315 वीवीपैट यूनिट दिए गए है। 

इसी तरह नकोदर हलके को 303 बैलट यूनिट, 303 कंट्रोल यूनिट और 328 वीवीपैट यूनिट अलाट किये गए है, जबकि शाहकोट को 300 बैलट यूनिट, 300 कंट्रोल यूनिट और 325 वीवीपैट मशीनें दी गई है। करतारपुर हलके में 274 बैलट यूनिट और 274 कंट्रोल यूनिट और 297 वीवीपैट अलाट की गई है, जबकि जालंधर पश्चिमी में 220 बैलट यूनिट और 220 कंट्रोल यूनिटों के इलावा 238 वीवीपैट मशीनें दी गई है।इसी तरह जालंधर केंद्रीय हलके को 228 -228 बैलट और कंट्रोल यूनिट के साथ 247 वीवीपैट मशीनों दी गई है। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जालंधर उत्तरी हलके को 236 -236 बैलट और कंट्रोल यूनिट अलाट किये गए है, जबकि 255 वीवीपैट दी गई हैं। जालंधर छावनी और आदमपुर हलकों में हर किसी को 261 -261 बैलट यूनिट और कंट्रोल यूनिट के इलावा दोनों हलकों में 283 वीवीपैट मशीनें अलाट की गई है।इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास)-कम -अधिक ज़िला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने सभी सैक्टर अधिकारियों को पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग टीमों और पोलिंग सामग्री को यकीनी बनाने के इलावा सभी पोलिंग स्टेशनों पर अन्य ज़रुरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सभी रिपोर्ट समय पर भेजी जाए।बैठक में दूसरों के इलावा सहायक कमिशनर (यू.टी.) ओजस्वी अलंकार, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

            

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar , Jaspreet Singh , Electronic Voting Machines

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD