Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की

 

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा अपना चुनावी शुभंकर ‘शेरा’ का विमोचन

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jan 2022

Last updated on: Jan 30, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 से पहले मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व के बारे में रचनात्मक तरीके से जागरूक करने के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने आज फेसबुक लाइव इवेंट के माध्यम से शेर को दर्शाता हुआ अपना चुनावी शुभंकर-‘शेरा’ का अनावरण किया।इस अवसर पर विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडीज़) को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू (आई.ए.एस.) ने कहा कि पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहने हुए चुनावी शुभंकर ‘शेरा’ पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत प्रचारित शुभंकर का उद्देश्य देश मतदाता जागरूकता और मतदान में भागीदारी को बढ़ाना है, जिससे नैतिक मतदान को प्रोत्साहित किया जा सके।

स्वीप योजना के हिस्से के तौर पर सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता सन्देशों को व्यापक तौर पर प्रसारित करने के अलावा चुनावी शुभंकर, शेरा के पोस्टर, तस्वीरों और बड़े आकार के कट-आउट्स का प्रयोग किया जाएगा। यह विशेष रूप से युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाएगा।डॉ. राजू ने आगे बताया कि पंजाब के सभ्याचार और मतदाताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ मज़बूत सम्बन्ध स्थापित करने के लिए नुक्कड़ नाटक और भंडों के रूप में रंगमंच के कलाकारों की पेशकारियों को राज्य भर में बड़े स्तर पर दिखाया जाता है।मतदाताओं की पसंद का पता लगाने के लिए स्वीप कंसलटेंट, मनप्रीत अनेजा के नेतृत्व में एक विशेष फीडबैक मुहिम चलाई गई थी और प्राप्त फीडबैक के आधार पर सी-डैक, मोहाली के डिज़ाइनर जसविन्दर सिंह और राहुल अतरेजा, जिनको स्वीप प्रोजैक्ट में शामिल किया गया है, द्वारा शुभंकर तैयार किया गया।

 

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD