Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से भेंट की

हिमाचल प्रदेश को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Nirmala Sitharaman, R.K. Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 27 Jan 2022

Last updated on: Jan 27, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भी भेंट की। 

जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पम्प भण्डारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य द्वारा जारी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति के प्रमुख अंशों के बारे में भी चर्चा की और लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया।केन्द्रीय मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Nirmala Sitharaman , R.K. Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD