Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

जिला सुशासन सूचकांक के तहत प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

डीसी ने सुशासन सूचकांक के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

DC Kullu, Himachal Pradesh, Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 27 Jan 2022

Last updated on: Jan 27, 2022, 00:00 IST

जिला सुशासन सूचकांक (गुड गवर्नेस) को लेकर आज उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, शिक्षा, विद्युत, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।उपायुक्ते ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक के अंतर्गत उपरोक्त विभागों  को 75 इंडीकेटर दिए गए हैं तथा इन इंडीकेटरों के आधार पर राज्य स्तर पर जिला की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन इंडीकेटरों में सुधार की गुजांईश है उनमें अतिरिक्त प्रयास कर प्रतिशतता को बढा़या जाए। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेस में वर्ष, 2019-20 में जिला कुल्लू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा कुछ सूचकांकों में अतिरिक्त प्रयास कर इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि गुड गनर्वेस के तहत बहुत से सूचकांकों में जिला बेहतर कार्य कर रहा है तथा कुछ सूचकांकों में सुधार करने की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने कहा कि तकनीकी रूप से जिन सूचकांकों में परिवर्तन या कुछ नई चीजों को शामिल करने की आवश्यकता है तो सम्बंधित विभाग उपायुक्त कार्यालय को अपने सुझाव भेजें ताकि उन्हें समय पर राज्य सरकार को आवश्यक संशोधन हेतु भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 25 लाख रूपए की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकरियों को निर्देश दिए कि सुशासन सूचकांक के तहत निर्धारित सूचकांकों में बेहतर कार्य करने के प्रयास करें ताकि जिला को प्रथम स्थान हासिल हो सके।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.के शर्मा, परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) सुरजीत सिंह, डीपीओ (डाईट) डा. चांद किशोर, शिक्षा उप निदेशक (उच्चतर) शांति लाल शमा, जिला सांख्यिकी अधिकारी के.एस. चौहान, सांख्यिकी सहायक चेत राम, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिव राम राही, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल, जिला सूचना अधिकारी ब्रिजेन्द्र डोगरा के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD