Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जहां तिरंगा फहराया वहां पीएम मोदी ने जाकर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया - गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री विज ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सैन्य अंदाज में सैल्यूट किया

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jan 2022

Last updated on: Jan 23, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज पराक्रम दिवस के अवसर पर अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’  कर ‘जयहिंद’ उद्घोष किया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है और इसे आगे भी मनाया जाता रहेगा। गौरतलब है कि 17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क पूर्णत: नेता जी को समर्पित है जिसे गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नया रूप दिया जा सका है।

नेता जी ने जहां तिरंगा फहराया वहां पीएम मोदी ने जाकर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया - अनिल विज

नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी ने 30 अक्टूबर 1943 में अंडमान निकोबार में जहां पर तिरंगा फहराया था, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने  जाकर सारे राष्ट्र का ध्यान उसकी ओर आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस दिवस को 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है और आगे भी इसे मनाया जाता रहेगा।

पिछले 20 वर्षों से पार्क में हम मना रहे नेता जी का जन्म दिवस : अनिल विज

गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता जी के जन्मदिवस पर सारा राष्ट्र नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी को नमन करता है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 20 वर्षों से सुभाष पार्क में नेता जी का जन्मदिवस मनाते आ रहे हैं। नेता जी को समर्पित अम्बाला में हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क यहां पर बनाया गया है, जहां रोज हजारों आदमी उनसे प्रेरणा लेने के लिए यहां पर आते हैं।

महान सोच थी नेताजी की, आजादी के लिए सशस्त्र युद्ध किया - अनिल विज

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई बहुत लोगों ने लड़ी, मगर नेता जी ने अंग्रेज हकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसका कभी सूरज डूबता नहीं था। उसके खिलाफ सशस्त्र युद्ध हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए किया। नेता जी ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार का गठन भी कर दिया था, वह स्वयं उसके प्रधानमंत्री बने और नौ देशों ने उनको मान्यता भी प्रदान कर दी थी। आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान के अंडेमान निकोबार में हमला करके उसे अंग्रेजों से मुक्त करवाया और अपना तिरंगा इस भारत भूमि पर सबसे पहले नेता जी ने फहराया। नेता सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना बैंक, करंसी और डाक टिकटें भी बना दी थी। यह उनकी महान सोच थी, आज सारा राष्ट्र उनको नमन करता है।

कांग्रेस ने अपनों को छोड़ अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र कभी नहीं किया - अनिल विज

श्री विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनो को छोड़कर बाकि जितने भी लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया, उसका कांग्रेस ने कभी जिक्र तक नहीं किया। स्वतंत्रता सेनानियों  को जो स्थान मिलना चाहिए था कांग्रेस ने उन्हें वह स्थान नहीं दिलवाया। मगर, भारतीय जनता पार्टी यह काम करेगी और एक-एक स्वतंत्रता के वीर सेनानियों, अनसंग हीरोज जिनकी याद में कभी भी गीत नहीं गाए गए उनको यथोचित सम्मान दिलाएगी।

17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, गृह मंत्री की बदौलत नया रूप पार्क को मिला

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को नया और आधुनिक रूप दिया जा सका है। 17 एकड़ में फैला यह पार्क  का ऐसा पहला पार्क है जोकि पूरी तरह से नेता जी को समर्पित है। इस पार्क को गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। मगर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पार्क की दशा बदहाली के कागार पर पहुंच गई थी, परन्तु 2014 में सत्ता में आते ही गृह मंत्री अनिल विज ने पार्क की सूरत को बदलने की कवायद शुरू की और आज यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार हो गया है जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD