Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरवीन चौधरी ने रक्कड़ का बाग में सामुदायिक भवन लोगों को किया समर्पित

भित्तलु कुट्ट सड़क पर सोलिंग करने पर व्य्य होंगे 108 लाख

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Jan 2022

Last updated on: Jan 22, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने शनिवार को रक्कड़ का बाग में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि लोगों को कुशल प्रशासन देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है, ताकि गरीब लोग उनका लाभ उठा सकें।उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, कमजोर वर्गों के उत्थान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में हर व्यवस्था और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। इस हेतु करोड़ों रूपये व्यय करके लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं को चलाया जा रहा है। 

महिला मंडलों को बांटे चेक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने पांच महिला मण्डलों को  विधायक  निधि से 10-10 हज़ार रुपये के चेक वितरित किये।

मेला ग्राउंड के स्टेज और सीढ़ियों का किया शिलान्यास

इसके उपरांत सरवीन चौधरी ने अखाड़ा स्टेज व सीढ़ियों का रक्कड़ का बाग में पांच लाख की लागत से शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मेले, त्यौहार और पर्व अपनी एक विशेष पहचान रखते हैं।उन्होंने कहा कि इसके बनने से आने वाले समय मे होने वाले मेलों के दौरान लोगों को सुविधा मिलेगी।सरवीण चौधरी  ने जानकारी दी कि चंबी-धर्मशाला सड़क के किनारों को आकर्षक ढंग से विकसित करने के लिए 15 लाख तथा इसके अतिरिक्त भित्तलु-कूट सड़क पर सोलिंग करने पर 108  लाख की राशि व्यय की जा रही है जिस पर अबतक 60 लाख की राशि व्यय की जा चुकी है ।शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि चार लाख की लागत से विद्युत उप मंडल  चडी में कार्यालय का भवन बनाया गया है । डडम्भ और राख में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 1 किलोमीटर एलटी लाइन बनाई गई है जिसमें लगभग पांच लाख रुपए खर्च किए गए हैं।गाँव ड्ढ़म्ब में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को बड़ा करके ढाई सौ केवीए का ट्रांसफर रखा गया है जिसमें लगभग चार लाख रूपये व्यय किये गए हैँ इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को 40 नए बिजली के कनेक्शन दिए गए ।  

घोषणाएं

डडम्भ में स्कूल से लेकर सुरजन के घर तक टायल लगाने के लिए पांच लाख,रक्कड़ में वार्ड नं एक में महिला मंडल बनाने के लिए पांच लाख तथा  रास्ते की टायल लगाने के लिए डेढ़ लाख रूपये देने की  घोषणा की। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को दस हजार देने की भी घोषणा की।

सरवीन ने सुनी जन समस्याएं 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने रक्कड़ का बाग में लोगों की समस्याओं को सुना।अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर एस डीओ लोनिवि विवेक कालिया,एस डी ओ विद्युत जितेन्द्र प्रकाश,मण्डलधक्ष प्रीतम चौधरी,प्रधान घरोह तिलक शर्मा ,वाईस चेयरमैन मोनी बाला मेला कमेटी  प्रधान राजेश ठाकुर, प्रधान रक्कड़ का बाग बबिता देवी, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, बी डी सी सदस्य पुन्नू कुमार,एस सी मण्डल उपाध्यक्ष सुरजन कुमार, राकेश मनु,सन्नी शर्मा,जोगिन्दर,अंजू बाला,आशु,अशोक सोनी, सरोज तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD