Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखेगा कांग्रेस का मेनिफेस्टो : प्रताप सिंह बाजवा

दिल्ली से पूर्व विधायक आदेश शास्त्री ने खोली अरविंद केजरीवाल के झूठे दावों की पोल

Partap Singh Bajwa, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jan 2022

Last updated on: Jan 21, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो में समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखा जाएगा। वह आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक आदेश शास्त्री के साथ पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने मात्र 4 महीनों में 100 वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन राज्य में किसानों की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में प्रताप सिंह कैरों राज्य में हरित क्रांति लाए थे। ऐसे में पार्टी के मेनिफेस्टो का केंद्र भी कृषि रहेगी। इसी के तहत जहां कृषि विविधता पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसान गेहूं और धान के फसली चक्र से बाहर निकल सकें। उन्होंने राज्य में दूसरी हरित क्रांति लाने की जरूरत पर बल दिया।इसी तरह युवाओं को रोजगार देना कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। आज राज्य से बड़ी संख्या में युवा अच्छे कैरियर की तलाश को विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं,जिसके लिए उनके घरवाले अपनी जमीनों को भी बेचने को मजबूर हो जाते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन अपनें पंजाब में हू पंजाबी में अल्पसंख्यक हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का मैनिफेस्टो महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बदौलत ही आज महिलाएं आईएएस, आईपीएस, एनडीए सहित राष्ट्रीय स्तरीय सेवाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 

उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास को लेकर पार्टी की रणनीति का भी खुलासा किया और बताया कि पंजाब से पोर्ट काफी दूर होने के चलते इंडस्ट्री को नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सरकार इंडस्ट्री को रियायत देगी, ताकि उद्योग प्रफुल्लित हो और राज्य में आर्थिक विकास होने सहित रोजगार के अवसर पैदा हों। कांग्रेस शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को भी विकसित करेगी। राज्य में खेल और सांस्कृतिक विकास पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि राज्य से नए खिलाड़ी निकलें व हमारे सभ्याचार का प्रसार हो। उन्होंने खुलासा किया कि मेनिफेस्टो कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अलग-अलग से बैठकें भी की जा चुकी है और जल्द ही पार्टी का मैनिफेस्टो पेश किया जाएगा। हमारे मैनिफ़ेस्टो एक बंद कमरे में तैयार किया गया दस्तावेज नहीं बल्कि लोगों से रायशुमारी कर तैयार की जा रही है जो सही अर्थ में पंजाब के लोगों की आकांक्षाओं का दर्पण होगा।वहीं पर, आम आदमी पार्टी से दिल्ली के पूर्व विधायक आदेश शास्त्री ने आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी के झूठों की पोल खोली। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी आरएसएस की बी टीम है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के साथ किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं कर सकी है और पंजाब में झूठ का प्रचार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित की सरकार के वक्त दिल्ली मैं 60 हजार करोड़ का बजट सरप्लस था और आज भी बजट सरप्लस होने के बावजूद केजरीवाल वहां की महिलाओं को 100 रुपए का भत्ता भी नहीं दे सके हैं और पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपए देने का झूठा वायदा कर रहे हैं। इसी तरह, शराब पॉलिसी में बदलाव करके केजरीवाल सरकार ने ना सिर्फ एक अकाली दल से संबंधित व्यक्ति की कंपनी को ठेका दिया है, बल्कि इनके एक विधायक के कार्यालय के साथ एक इमारत में शराब का ठेका भी खुल चुका है, जिसके लिए बकायदा उन्होंने फोटो भी पेश किए। उन्होंने स्कूलों में सुधार संबन्धी केजरीवाल के दावों की भी पोल खोली। शीला दीक्षित सरकार के मुकाबले जहां स्कूलों की संख्या कम हो चुके हैं। वहीं पर, करीब 20 हजार अध्यापकों में से एक भी पक्का नहीं हुआ।जबकि भगवंत मान को आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह सब दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए पंजाब की सरकार चलाने हेतु किया गया है। उन्होंने केजरीवाल से एसवाईएल के मुद्दे पर भी अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा।उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब में दुबारा बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।संवाददाता सम्मेलन का संचालन एआईसीसी के मीडिया कॉरडिनेटर इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह बूरा व गौतम सेठ,सह संगठन प्रभारी,पंजाब कांग्रेस ने की।

 

Tags: Partap Singh Bajwa , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD