Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ऑनलाइन रोजगार मेलों के आयोजन पर विचार कर रही प्रदेश सरकार : बिक्रम सिंह

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jan 2022

Last updated on: Jan 17, 2022, 00:00 IST

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाइन रोजगार मेलों के आयोजन पर विचार कर रही है। यह बात उन्होंने उद्योग जगत के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण रोजगार मेलों के आयोजन में बाधा आई है। इसी समस्या के समाधान के दृष्टिगत प्रदेश में ऑनलाइन रोजगार मेलों के आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक डेटा तैयार किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि श्रम एवं रोजगार विभाग से संबंधित डेटा भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए और सक्रिय दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यवसाय में सुगमता तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बहुआयामी प्रयास किए हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उद्यमियों को राहत प्रदान करने तथा उद्योगों में कार्यरत कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में उद्योगों का योगदान निरंतर बढ़ा है। उन्होंने कोरोना संकट काल के दौरान राज्य में स्वास्थ्य अधोसरंचना सुदृढ़ करने के लिए उद्योग जगत के प्रयासों की सराहना की।बिक्रम सिंह ने उद्यमियों से निगमित सामाजिक दायित्व के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण सरंक्षण आदि क्षेत्रों में अधिक से अधिक योगदान करने का आग्रह किया। उन्होंने उद्यमियों के सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वसन दिया। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए।बैठक में निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, श्रम आयुक्त रोहित जमवाल, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा,  वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD