Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुआधी स्थानीय नेता परविन्दर सोहाना को टिकट मिलने पर पार्टी सदस्यों में ख़ुशी का उत्साह

गाँवों में लोगों ने लड्डू बाँटे

SAD-BJP, Shiromani Akali Dal, Akali Dal, Parminder Singh Sohana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Jan 2022

Last updated on: Jan 16, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा  पुआधी सीनियर अकाली नेता परविन्दर सिंह सोहाना को हलका मोहाली से अकाली दल और बसपा के उम्मीदवार के तौर पर  ऐलान के बाद मोहाली के  सभी पार्टी कार्यकर्ता ख़ुश है। इस दौरान मोहाली हलके के कई गाँवों में इस ख़ुशी मौके लड्डू भी बाँटे गए। इस का बड़ा कारण परमिन्दर सोहाना का ज़िला परिषद के मैंबर होते हुए गाँवों की नुमायंदगी करते हुए दिया हुआ योगदान है। इस के साथ ही मोहाली हलके को लम्बे समय बाद लोकल कैडीडेंट मिलने पर भी अकाली दल और बसपा के समर्थकों में भारी ख़ुशी की लहर है। क्योंकि लोकल कैंडीडेट चुनने की माँग भी अकाली दल के समर्थकों की तरफ से लम्बे समय से रखी जा रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है। इस दौरान परविन्दर सिंह सोहाना ने स्थानिक अकाली नेतायों के साथ मीटिंग भी शुरू कर दी है।परविन्दर सिंह सोहाना लेबरफैड्ड के एम डी और ज़िला परिषद मैंबर भी रह चुके हैं। इस दौरान परविन्दर सोहाना ने अपने सामाजिक सेवा के स्वभाव और लोगों के दुख सुख में शामिल हो कर बढ़ा आधार बनाया है। 

इस के इलावा परविन्दर सोहाना मोहाली शहर की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहे हैं, जब कि उनकी पत्नी हरजिन्दर कौर भी मौजूदा काऊंसलर हैं। जिस से  शहरी क्षेत्र की वोट भी परविन्दर सिंह सोहाना की पकड़ अच्छी है।यहाँ यह भी ज़िक्रयोग्य है कि परविन्दर सोहाना शुरू से ही काले खेती कानूनों ख़िलाफ़ में मोहाली में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। काले कानूनों के ख़िलाफ़ गुरदुआरा सिंह शहीदों के बाहर लगातार  चली  भूख हड़ताल में भी परविन्दर सिंह सोहाना की हाज़िरी लगातार देखने को मिलती रही।परविन्दर सिंह सोहाना  ने अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार और कांग्रेसी एम एल ए ने जिस तरह कोई काम ना करके लगातार पाँच साल से सिर्फ़ बहाने लगा कर मोहाली हलके का जो बड़ा नुक्सान किया है। उससे  मोहाली निवासी भी  सिधू भाइयों को कुर्सी से हटाने के लिए उतावले हैं। जब कि उनकी सरकार आने पर मोहाली को विश्व स्तर पर फिर वही पुरानी प्रतिष्ठा और विश्व स्तरीय नाम दिलाया जायेगा, जो पिछली अकाली सरकार समय पर दिया गया था। इस मौके पर उन के साथ परमजीत कौर लांडरा  मैंबर एस जी पी सी , कुलदीप कौर कंग प्रधान शिरोमणी अकाली दल स्त्री विंग  मोहाली, प्रदीप भारज सरप्रस्त शिरोमणी अकाली दल शहरी, पूर्व काऊंसलर गुरमुख सिंह सोहल, प्रधान बी सी विंग  शिरोमणी अकाली दल मोहाली, तरनजोत सिंह पाहवा, सर्कल प्रधान यूथ अकाली दल, मनजीत सिंह मान प्रधान गुरुद्वारा तालमेल समिति मुहाली समेत ओर कई स्थानिक अकाली और बसपा नेता उपस्थित थे। 

 

Tags: SAD-BJP , Shiromani Akali Dal , Akali Dal , Parminder Singh Sohana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD