Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के प्रत्येक जिले में अस्पतालों की निगरानी हेतु दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा : अनिल विज

एक अधिकारी हर जिले के सरकारी अस्पताल और दूसरा नोडल अधिकारी संबंधित जिले के निजी अस्पतालों की निगरानी करेगा- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jan 2022

Last updated on: Jan 14, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले के लिए दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा जिसमें से एक अधिकारी हर जिले के सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसी प्रकार, दूसरा नोडल अधिकारी संबंधित जिले के निजी अस्पतालों की निगरानी करेगा और वहां पर मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी राज्य सरकार को उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेलीमेडिसिन को प्रभावशाली बनाया जाएगा और इसके लिए 1075 पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।श्री विज आज यहां स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें वर्तमान में कोरोना संक्रमण के हालातों पर भी चर्चा व विचार विमर्श किया गया।

जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए 1500 किट का ऑर्डर दिया-विज

श्री विज ने कहा कि जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए एचएमसीएल को 1500 किट का ऑर्डर दे दिया गया है और यह 1500 किट तीन चरण में राज्य सरकार को मुहैया करवाई जाएंगी। बैठक के दौरान बताया गया कि जिनोम सीक्वेंसिंग की एक किट से 96 सैंपल किए जा सकते हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर तथा उपकरण के अलावा अन्य सुविधाओं हेतु जल्द ही राज्य में एक सर्वे/ मैपिंग करवाई जाएगी-विज

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर तथा उपकरण के अलावा अन्य सुविधाओं हेतु जल्द ही राज्य में एक सर्वे/ मैपिंग करवाई जाएगी कि किस किस क्षेत्र में कहां-कहां किन-किन इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ सेवाओं की आवश्यकता है। उसी हिसाब से आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल उपकरण के साथ-साथ मैनपावर को उपलब्ध उन क्षेत्रों में करवाया जाएगा।

होम आइसोलेशन की किट को मुख्यालय स्तर पर तैयार किया जाएगा और इन किट को जल्द ही जिलों में भिजवाया जाएगा-विज

इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि होम आइसोलेशन की किट को मुख्यालय स्तर पर तैयार किया जाएगा और इन किट को जल्द ही जिलों में भिजवाया जाएगा ताकि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को यह किट समयबद्ध निर्धारित तरीके से उपलब्ध करवाई जा सके। इसी प्रकार, श्री विज ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास अभी संबंधित सभी पर्याप्त दवाइयां व इंफ्रास्ट्रक्चर है।

15 से 18 साल के बीच के बच्चे जल्द से जल्द अपनी कोविड डोज़ लगवाए- विज

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के दौरान 15 से 18 साल के बीच के बच्चों के सभी अभिभावकों और बच्चों से आग्रह करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द अपनी कोविड डोज़ लगवाए अन्यथा जब स्कूल खुलेंगे तो डोज़ ना लगवाने वाले बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए वह ऐसे सभी अभिभावकों और बच्चों से अनुरोध करते हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी कोविड की वैक्सीन लगवा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

हरियाणा में 3 करोड़ 76 लाख 31188 वैक्सीन लोगों को लगाई-विज

ऐसे ही, श्री विज ने बताया कि वर्तमान में अभी तक हरियाणा में 3 करोड़ 76 लाख 31188 वैक्सीन लोगों को लगाई गई है जिसमें से 2 करोड़ 18 लाख 80 हजार 724 को पहली डोज़ तथा 1 करोड़ 57 लाख 9328 को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 41136 प्रिकॉशन डोज़ लोगों को लगाई गई है

हरियाणा में टेलीमेडिसिन को प्रभावशाली बनाया जाएगा, होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की प्रतिदिन निगरानी हो- विज

श्री विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की प्रतिदिन निगरानी की जानी चाहिए और उन्हें टेलीमेडिसिन के माध्यम से जानकारी मुहैया करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेलीमेडिसिन को प्रभावशाली बनाया जाएगा और इसके लिए 1075 पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा ताकि वे रोजाना ईसंजीवनी पर विजिट करके टेलीमेडिसिन को प्रभावशाली रूप दे सके। बैठक के दौरान ने बताया गया कि वर्तमान में होम आइसोलेशन के अंदर हरियाणा में लगभग 30000 मरीज है।

ईसंजीवनी ओपीडी राष्ट्रीय टेली के तहत परामर्श सेवाएं हरियाणा में शुरू की

बैठक में बताया गया कि ईसंजीवनी ओपीडी ऐप के माध्यम से आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को सलाह व परामर्श बातचीत के माध्यम से दी जाती है। ईसंजीवनी ओपीडी राष्ट्रीय टेली के तहत एक ऑनलाइन स्टे होम ओपीडी है और भारत सरकार की परामर्श सेवाएं हरियाणा में शुरू की गई हैं।  कोई भी व्यक्ति वीडियो कॉल/लाइव चैट के माध्यम से लैपटॉप/डेस्कटॉप या सक्रिय इंटरनेट के साथ एंड्रॉइड आधारित स्मार्ट फोन का उपयोग करके डॉक्टर से परामर्श कर सकता है।बैठक में बताया गया कि हरियाणा 01 मई, 2020 से ईसंजीवनी ओपीडी पर है।  

वर्तमान में, ई-संजीवनी ओपीडी यानी सामान्य ओपीडी और स्त्री रोग ओपीडी पर 2 ओपीडी कार्य कर रही हैं और  16 अगस्त, 2021 से ई-संजीवनी ओपीडी पर चौबीसों घंटे टेली-परामर्श प्रदान करने के लिए सामान्य ओपीडी चालू है। ईसंजीवनी ओपीडी पर टेली-परामर्श प्रदान करने के लिए कुल 1138 डॉक्टर पंजीकृत हैं और हरियाणा में ई-संजीवनी ओपीडी पर अब तक कुल 62582 परामर्श किए जा चुके हैं।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रधान सचिव श्रीमती जी अनुपमा, आयुष विभाग के एमडी डॉक्टर साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ वीणा सिंह, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ शालीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD