Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस को बड़ा झटका,पंजाब कांग्रेस सचिव जसपाल सरपंच साथियों समेत सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हो गए

जनमत संग्रह का नाटक कर केजरीवाल खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लोगों की राय पूछने का ड्रामा कर रहा: सरदार सुखबीर सिंह बादल

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Zirakpur, NK Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 13 Jan 2022

Last updated on: Jan 13, 2022, 00:00 IST

पंजाब में कांग्रेस पार्टी को उस समय बहुत बड़ा झटका लगा, जब उसके जीरकपुर से सचिव, एमसी और पूर्व सरपंच जसपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ पार्टी अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हो गए।इस अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने  जसपाल सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की तथा जिसके साथ पार्टी को बहुत बड़ा बढ़ावा मिला तथा कहा कि उन्हे पार्टी के लिए चुनाव कार्य भी सौंपा जाएगा।उन्होने कहा कि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों की आवाज है तथा लोगों के अधिकारों  के लिए लड़ती है , जबकि दूसरे दलों के फैसले दिल्ली में लिए जाते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा आज पंजाब में जो कर रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में कर रही थी, लेकिन वहां के राज्य के मतदाताओं ने इस राष्ट्रीय पार्टी पर अपनी क्षेत्रीय पार्टी टी एम सी को चुना है। उन्होने कहा कि पंजाबी इसे राज्य में दोहराएंगें और भाजपा को राज्य से बाहर कर देंगें।
सरदार बादल ने कहा कि पंजाब में तीन पार्टियों से हमले हो रहे हैं, जिन्होने पिछले दिनों पंजाब विरोधी फैसले लिए थे। उन्होने कहा कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह सुप्रीम कोर्ट में राज्य के थर्मल प्लांटों को बंद करने की मांग की और पंजाब नदी जल से एसवाईएल नहर से हिस्से की मांग की। उन्होने कहा कि भाजपा ने तीनों खेती कानून बनाए जिन्हे देश के किसानों द्वारा उनके खिलाफ आंदोलन के बाद उन्हे निरस्त करना पड़ा । उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भी पंजाब को लूटा। उन्होने कहा कि इन सभी दलों ने पंजाब को लूटने के एकमात्र एजेंडें के साथ लोगों से झूठे वादे किए और यह केवल अकाली दल ही है जो लोगों की सेवा करती है।मुख्यमंत्री के चेहरे पर आप द्वारा किए जा रहे जनमत संग्रह के बारे में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए स. बादल ने कहा कि वास्तविकता यह है कि केजरीवाल खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए नौटंकी का सहारा ले रहे हैं। उन्होने कहा कि यह एक नकली चेहरा पेश करना चाहते हैं और छिपा एजेंडा केजरीवाल है वह पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर नजर रख रहे हैं।
उन्होने कहा कि आप का गाना भी उसकी पुष्टि करता है, जिसमें केजरीवाल, केजरीवाल और सिर्फ केजरीवाल शब्द है। उन्होने कहा कि राघव चडडा राज्य के नेताओं की अनदेखी करते हुए पंजाब में  प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। उन्होने श्री केजरीवाल से पूछा कि क्या उन्हे लगता है कि पंजाब मुर्ख है और अपने राज्य के लिए कुछ नही सोच सकते? एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए स. बादल ने कहा कि अकाली  दल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आप के साथ अलग अलग सीटों पर है तथा भाजपा का कहीं भी नामो निशान नही है। चुनाव लड़ने वाले किसानों के बारे में उन्होने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, और अब किसान संगठन जो चुनाव लड़ रहा है वह एक राजनीतिक दल बन गया है। उन्होने कहा कि पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी आप टिकट बेच रही है। उन्हानेे कहा कि पंजाब में लोगों द्वारा चुने गए  सांसदों और विधायकों ने श्री केजरीवाल की तानाशाही के खिलाफ पार्टी छोड़ दी।इस अवसर पर स्थानीय विधायक तथा पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Zirakpur , NK Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD